
आष्टा- 28 जून 2026: भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष वार्ड क्रमांक 14 के सुभाष चौक, नजरगंज स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 202 पर अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह विशेष कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय नेता कृष्णा शर्मा के निज निवास पर आयोजित किया गया। डॉ. मुखर्जी के बलिदान और आदर्शों का स्मरण- कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि

डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित था। ‘एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का उनका नारा आज भी हर कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।बूथ स्तर पर सक्रियता का संदेश- आयोजन के माध्यम से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया गया। कृष्णा शर्मा ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बूथ विजय ही संगठन की मजबूती का आधार है और डॉ. मुखर्जी के विचार हमें समाज के अंतिम छोर तक राष्ट्रवाद की विचारधारा पहुँचाने का साहस देते हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति- इस कार्यक्रम में भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:- श्री नागिन चंद्र जी जैन, श्री तारा जी काटारिया, श्री धर्मेंद्र जी शर्मा, श्री गौरव जी सोनी, श्री राजेश जी घेंघट, श्री नितिन जी सोनी, श्री किशन जी सोनी, श्री मोंटू जी कोरी, श्री अंतिम जी बनवट, श्री नाना जी सोनी, श्री धर्मेंद्र जी वर्मा, श्री पीयूष जी चन्द्रवंशी, श्री नैतिक जी सोनी, श्री दुवाज जी जैन। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने एक स्वर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

मेंष:-* आज स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।
उपाय:- घी का दीपक कृष्ण मंदिर में लगाएं
**वृष:-* आज अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें।स्वस्थ्यय में सुधार रहेगा।
उपाय:- भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री अर्पण करें

*मिथुन:-* आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
उपाय:- मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करें
**कर्क:-** आज एक शानदार ओर वैभवशानली जीवन यापन की प्रबल इच्छा होती है और इसे हर संभव पुरा करना चाहतें हैं।आय के साधन तेजी से बढ़ेंगे।रुका धन मिलेगा।
उपाय:- भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा करें

*सिंह:-* आज आपके अंदर नए कार्य करने की दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए आज आप जो निर्णय लेंगे, उसमें लाभ होगा। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी और नए रिश्ते आना शुरू हो जाएंगे।
उपाय:- गरुड़ जी को पीला पुष्प अर्पण करें
**कन्या:-* आज मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे।लोगो के प्रति आपका नजरिया संदेहपूर्ण होगा।समय पक्ष में नही है।पत्नी का सहयोग संकट टालेगा।धन का उपयोग सावधानी से करे।
उपाय:- द्वादश आदित्य का स्मरण करें

**तुला:-* आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय:- गौ माता को चुनरी अर्पण करे
**वृश्चिक* आज का दिन व्यस्तता में गुजरेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने से आनंदित होंगे। व्यापारियों को कारोबार में लाभ मिलेगा जबकि नौकरी करने वालों को संतुष्टि मिलेगी। धन का लाभ भी आज मिल सकता है।
उपाय:- हल्दी का तिलक लगाए

*धनु:-* आज धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।चल अचल संपत्ति की वृद्धि सम्भव है।
उपाय:- बांस की बांसुरी श्री कृष्ण को अर्पण करें
*मकर:-* आज अपनी स्थिति को नियंत्रण में रखें तनाव की स्थिति हो सकती है। वाद विवाद से बचें। दूर की यात्रा हो सकती है कटु भाषा बोलने से प्रहेज करें। माली हालत कमजोर होगी। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है धन खर्च बढेगा।
उपाय:- लड्डू गोपाल का दूध से अभिषेक करें

*कुम्भ:-* आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है।किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
उपाय:- तुलसी शालिग्राम की पूजा करें
**मीन:-* आज आपकी पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आपको धन लाभ होगा। नई नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन भी मिल सकता है।नौकरी में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। आपके अधिकारी आपके विचारों और सुझावों को महत्व देंगे।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद हो सकती है।
उपाय:- श्री गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*