पीढ़ियों की रूढ़िवादी सोच को तोड़कर समाज कि बिटिया बढ़ रही है आगे- प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट,,, तरुण, शिवानी एवं सोनू जाट का निकाला भव्य जुलूस, देशभक्ति में झूम उठे सभी

आष्टा- जहां एक तरफ डीजे पर देश भक्तिगाने बज रहे थे तो दूसरी तरफ देशभक्ति के नारें लग रहे थे, जगह-जगह हो रहा था इंतजार, जाट समाज की बेटी सोनू जाट, शिवानी जाट बेटे तरुण जाट का। अवसर था तरुण जाट का अग्नि वीर की ट्रेनिंग से एवं सोनू जाट, शिवानी जाट का एमपी पुलिस की ट्रेनिंग पुरी कर ग्रह ग्राम प्रथम आगमन का। जैसे ही जुलूस ग्रह ग्राम के पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा तो ग्रामीण वासियों ने अपने घर के सामने निकल रहे इन तीनों के भव्य जुलूस का, भव्यता के साथ

गर्मजोशी से पुष्प वर्षा कर तो कहीं उन्हें तिलक लगाकर साफा बांधकर माला पहनाकर सम्मान किया गया। जुलूस आगे बढ़ता चला जा रहा था तो वही जुलूस में शामिल सभी देशभक्ति गीतों पर झूम रहे थे, जैसे ही जुलूस ग्राम अमरपुरा पहुंचा तो गांव की सीमा पर समाज एवं गांव के किसान भाई बलराम पिचकिया, श्रीमती विष्णु जाट के लाडले बेटे एवं समिप के गांव पंचापुरा के किसान मनोहर लाल जाट, श्रीमती सुशीला बाई कि बेटियों का सभी हाथ में पुष्प एवं मालाएं लेकर व माताएं बहने आरती की थाल लेकर इंतजार कर रही थी।

जैसे ही जुलूस गांव की सीमा पर पहुंचा तो सबसे पहले तीनों का भव्यता के साथ जोरदार स्वागत किया गया, वही घर पर पहुंचने पर तरुण का दादी केसर बाई ने आशीर्वाद देकर भुआ विष्णु जाट ने आरती उतारकर स्वागत किया। इस अवसर पर तरुण के फोर्स अकैडमी इंदौर के कपिल यादव सर की उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने इस अवसर पर कहां की समाज की युवा पीढ़ी व्यापार- व्यवसाय, राजनीति, समाज सेवा के साथ-साथ देश सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे आ रही हैं। वे अपनी मेहनत, संस्कार के बल पर बुलन्दियों को छूकर

पीढ़ियों की रूढ़िवादी सोच को तोड़कर समाज के लिए एक सशक्त, प्रगतिशील और प्रेरणादायक उदाहरण बन रहे हैं। *देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमे ग्रामीण, देश भक्तिमय हुआ कार्यक्रम स्थल-* गांव में चारों तरफ देश भक्ति का माहौल नजर आ रहा था। हर घर से माताएं पूजन थाल लेकर आरती उतारते हुए मिठाई खिलाकर पुष्पाल पहनाकर आशीर्वाद दे रही थी, तो वहीं छोटे बड़े, बड़े बुजुर्ग सभी के चेहरे पर इन बैटे बेटियों की सफलता की खुशी नजर आ रही थी।

oplus_0

सीहोर, 27 जून, 2026 प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सीहोर जिला न्यायालय सहित आष्टा, भैरूंदा, बुधनी और इछावर के तहसील न्यायालयों में 11 जुलाई को विशेष ई-लोक अदालत तथा 18 जुलाई को धारा 138 एन. आई. एक्ट अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरणो के लिये विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रो में रहने वाले पक्षकारों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए

11 जुलाई को सीहोर में विशेष ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्री-लिटिगेशन एवं लंबित समस्त प्रकरणों को शामिल किया गया है। इसमें पक्षकारों की प्रीसिटिंग तथा प्रकरण के निराकरण आदि में यथा संभव वीडियो कान्फ्रेंसिंग या ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। इसी प्रकार 18 जुलाई को धारा 138 एन.आई.एक्ट चेक बाउंस के लंबित प्रकरणो की बड़ी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पक्षकारो को त्वरित निराकरण से लाभांवित करने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धारा 138 एन.आई.एक्ट के अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top