अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे नीरज जाट का हुआ जोरदार स्वागत, प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने किया सम्मान

देशभक्ति के रंग में रंगा गांव- देशभक्ति के गीतों पर झूमे ग्रामीण, निकाला भव्य जुलूस, दादा-दादी से लिया आशीर्वाद, माता-पिता की आंखों में आए खुशी के आंसू, अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे नीरज जाट का हुआ जोरदार स्वागत, प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने किया सम्मान

सीहोर/इछावर- देश सेवा का जज्बा जब रगों में दौड़ता है, तो सफलता कदम चूमती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है एक छोटे से गांव रघुनाथपुरा के किसान पुत्र नीरज जाट ने। अग्निवीर की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर जब नीरज अपने गृह ग्राम लौटे, तो पूरे इलाके में जश्न का माहौल हो गया। आर्या से शुरू हुआ जुलूस, वहां से लेकर, गांव की सीमा से लेकर नीरज के घर तक जगह-जगह उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

देशभक्ति के गीतों पर झूमे ग्रामीण, निकाला भव्य जुलूस- नीरज के गांव पहुंचते ही माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। परिवार द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया। जैसे ही वीर सपूत ने गांव की सीमा पर कदम रखा, सबसे पहले अपनी मातृभूमि को नमन किया। चारों तरफ लगते देशभक्ति के नारों और डीजे पर बजते गीतों से पूरा देश भक्तिमय माहौल हो गया। नीरज को देखने के लिए घरों के बाहर निकाल कर नीरज के घर के पास के चौराहे पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिवारजन और ग्रामीण खुशी से झूम उठे।

oplus_0

दादा-दादी से लिया आशीर्वाद, माता-पिता की आंखों में आए खुशी के आंसू- गांव और समाज का गौरव बने नीरज ने सबसे पहले अपने दादा दयाराम जी एवं दादी को पुष्पमाला पहनाकर उनके चरण छुए और आशीर्वाद लिया। इस भावुक पल के दौरान:
माता चिंताबाई ने तिलक लगाकर आरती उतारी।
पिता बलराम जाट ने गले लगाकर बेटे को आशीर्वाद दिया।
काका शोभाराम जाट ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, बहनों और रिश्तेदारों ने पुष्प वर्षा कर लाडले का अभिनंदन किया।

प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने किया सम्मान- इस गौरवमयी क्षण में अखिल भारतीय जाट महासभा (मध्य प्रदेश) के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पूर्व युवा प्रदेश सचिव धनंजय जाट विशेष रूप से नीरज के गांव पहुंचे। उन्होंने अग्निवीर नीरज को पुष्पमाला पहनाई और उनके पिता बलराम जाट का ‘साफा’ (पगड़ी) बांधकर समाज की ओर से भव्य अभिनंदन किया।

Oplus_16908288

“नीरज जाट ने एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अपनी कड़ी मेहनत के दम पर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आगे प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने कहा युवा समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। अग्निवीर नीरज जाट की इस अभूतपूर्व सफलता पर अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने युवाओं के यह कहा कि “शिक्षा और समर्पण से ही गढ़ा जाएगा स्वर्णिम भविष्य” मेरे प्रिय युवा साथियों, “आज हमारे बीच के ही एक साथी नीरज जाट ने यह साबित कर दिया है कि

परिस्थितियां चाहे कितनी भी सामान्य क्यों न हों, अगर आपके हौसले बुलंद और इरादे नेक हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। एक किसान परिवार के बेटे का देश की सेना में अग्निवीर बनना हमारे पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है।
युवा पीढ़ी समाज और देश की रीढ़ की हड्डी होती है। आज मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे समाज के युवा न केवल सेना और देश सेवा में, बल्कि शिक्षा और तकनीकी के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
नीरज की यह सफलता आप सभी के लिए एक जीती-जागती प्रेरणा है। मैं आप सभी युवाओं से आह्वान करता हूं कि

Oplus_16908288

आप शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं। पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें। भटकाव से दूर रहकर समाज और देश के निर्माण में अपना योगदान दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नीरज की इस सफलता से प्रेरित होकर हमारे क्षेत्र के अन्य युवा भी शिक्षा और करियर के हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। नीरज जाट को अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश की ओर से उज्ज्वल और यशस्वी भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!” – धनंजय जाट (प्रदेश संगठन मंत्री, अखिल भारतीय जाट महासभा, मध्य प्रदेश)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top