विश्व नवकार दिवस पर सामूहिक णमोकार महामंत्र का उच्चरण किया

णमोकार महा मंत्र सब मन्त्रो का राजा– धनरूपमल जैन

आष्टा — विश्व शान्ति और विश्व कल्याण की भावना को लेकर जैन आर्गेनाइजेसशन संस्था के आव्हान पर विश्व नवकार दिवस के अवसर पर विश्व भर के 108 देशों में एक साथ एक ही समय पर अनादिनिधन महामंत्र णमोकार मंत्र का जाप उच्चारण किया गया उसी के अनुरूप आष्टा नगर के दिगम्बर जैन दिव्योदय तीर्थ किला व नगर के समस्त जिनालयों पर णमोकार महामंत्र का जाप्य किया गया दिगम्बर जैन पंचायत समिति द्वारा मुख्य आयोजन किला मंदिर में रखा गया जिसमें सेकड़ो की संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने भाग लेकर एक साथ 48 मिनिट तक सामुहिक णमोकार महामंत्र का उच्चारण किया गया इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री धनरूपमल जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व युद्ध की भीषण त्रासदी झेल रहा है जिसमे लाखो लोगो की जनहानि हुई है हमने विश्व शांति की कामना को लेकर आज सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप किया है यह णमोकार मंत्र सब मन्त्रो का राजा है इसके जाप्य से कठोर से कठोर कर्म भी निर्जरित हो जाते है आज के दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव ने सभी लोगो को विश्व णमोकार दिवस की बधाई प्रेषित की है हमारी यह साधना जरूर विश्व में शांति स्थापित करेगी ऐसा हमे विश्वास है
इस अवसर पर संरक्षक श्री धनरूमलमल जैन मंनोज जैन सुपर अध्यक्ष आनंद जैन दिलीप सेठी जैनपाल जैन संजय जैन नीलबड़ मिश्रीलाल जैन शरद जैन नितेश जैन राजेन्द्र जैन सहित समाज जन उपस्थित थे णमोकार मंत्र आयोजन के अंत मे आभार महामन्त्री श्री कैलाश जैन चित्रलोक ने किया

चित्र –णमोकार मंत्र का उच्चारण करते श्रावक श्राविकाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top