
राज्य मंत्री गौतम टेटवाल का सात्विक एग्रो आटा प्लांट व रेलिश फूड प्लांट का दौराआष्टा/सीहोर।मध्य प्रदेश शासन के गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का आगमन क्षेत्र के प्रतिष्ठित सात्विक एग्रो फूड इंडस्ट्रीज़ आटा प्लांट एवं रेलिश फूड प्लांट में हुआ।दौरे के दौरान मंत्री श्री टेटवाल ने प्लांट की आधुनिक मशीनरी, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं स्वच्छता मानकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर सात्विक एग्रो फूड इंडस्ट्रीज़ के प्रबंध निदेशक श्री विकास जैन, एमडी भावेश रंभिया, एमडी मनोज जैन, एमडी संजय जैन, वहीं रेलिश फूड की ओर से श्री अभिनव जैन एवं श्री अंशुल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्लांट प्रबंधन द्वारा मंत्री जी को आटा निर्माण, पैकेजिंग, भंडारण तथा मार्केट सप्लाई चेन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में विस्तार योजनाओं, नई तकनीक अपनाने एवं स्थानीय स्तर पर अधिक रोजगार सृजन को लेकर भी चर्चा की गई।राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि“खाद्य प्रसंस्करण उद्योग प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है। ऐसे उद्योग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”दौरे के अंत में मंत्री जी ने उद्योग समूह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।