

आष्टा, सीहोर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा द्वारा आज किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को डीजल कैन एवं कुप्पी में उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह मेमदाखेड़ी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में किसानों को केवल वाहनों में ही डीजल दिए जाने की व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है।

खेतों में कार्य कर रहे किसानों को डीजल लेने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और आर्थिक नुकसान दोनों हो रहा है।ज्ञापन में बताया गया कि सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि किसानों को राहत देने के लिए कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा डीजल उपलब्ध कराने के आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के पास अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट आदेश या निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में जमीनी स्तर पर किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है

और स्थिति यथावत बनी हुई है।कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में खाद की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसान परेशान हैं। खाद के लिए किसानों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, वहीं कई स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि किसानों को कैन एवं कुप्पी में डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था तत्काल लागू की जाए, पेट्रोल पंपों को स्पष्ट बआदेश जारी किए जाएं तथा खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर

किसानों को राहत प्रदान की जाए। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, सोबालसिंह मुगली, सोबालसिंह बागेर, कमलसिंह चौहान, विनीत सिंगी, सोहेल मिर्ज़ा, इदरीस मंसूरी, भैया एमपी, एच. आर. परमाल, घनश्याम जांगड़ा, नरेंद्र कुशवाह, शैलेश राठौर, खालिद पठान, सुभाष नामदेव, चंदर सिंह ठाकुर, राजेश यादव, आत्माराम परमार, कृपाल मालवीय, तौसीफ़उद्दीन, फ़ैज़ुद्दीन,

अमित पटेल, लोकेंद्र भाटी, राहुल पटेल, गोरे मियाँ, प्रदीप भाटी, महेश पटेल, डॉ एज़ाज़, बिट्टू ठाकुर, अंशु ठाकुर, खालिद खाकी, नफ़ीस शाह, अमजद पटेल, मुकेश काजीखेड़ी, महेश वर्मा, रूपसिंह गोरिया, महेश वर्मा, बन्ने खाँ, विलास जाट, नितेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, भरत वर्मा, रमेश विश्वकर्मा, जोगेन्द्र ठाकुर, राजेश सोलंकी, देवराज मालवीय, सतीश राजपूत, रेवाराम विश्वकर्मा, दिलीप सिंह मालवीय, विनोद सोलंकी, आदि लोग मौजूद रहे।

