इछावर में अखिल भारतीय गोस्वामी सभा, दस नाम गोस्वामी समाज की जिला बैठक हुई आयोजित

Oplus_16908288

इछावर ,,अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की बैठक मोती महल गार्डन दशहरा मैदान मोगरा रोड इछावर पर आयोजित की गई,अतिथी के रूप में गोस्वामी समाज के सीहोर जिला अध्यक्ष आनन्द जी गोस्वामी ,नरेंद्र गोस्वामी,जयपाल गोस्वामी उदय पुर ,श्री प्रेम वन गोस्वामी कर्मनखेड़ी एवं दीपक गोस्वामी निपनिया ,मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित हुए ,,कार्यक्रम में आदि गुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश गोस्वामी इछावर द्वारा किया ,

जिसमें गोस्वामी जिला अध्यक्ष आनंद गोस्वामी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि दस नाम गोस्वामी समाज में आपसी मेल-मिलाप, स्वागत और अभिवादन के लिए मुख्य रूप से “ॐ नमो नारायण” कहकर संबोधित किया जाता है। यह पारंपरिक और आध्यात्मिक संबोधन समाज के सदस्यों के बीच आदर, सम्मान और ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव प्रकट करता हे। गोस्वामी समाज की बैठक में समाज के उत्थान, समाधि स्थलों के संरक्षण और तहसील अध्यक्षों की नियुक्तियों पर विशेष चर्चा के साथ

पारंपरिक रूप से “ॐ नमो नारायण” के उद्घोष से आपसी सौहार्द को बढ़ावा दिया गया।बैठक में तहसील स्तर की घोषणा भी की गई जिसमें इछावर तहसील अध्यक्ष श्री डॉ राजेश जी गोस्वामी एवं आष्टा तहसील अध्यक्ष पर श्री प्रेम वन गोस्वामी कर्मनखेड़ी इछावर तहसील में उपाध्यक्ष श्री कुलदीप गिरी ,सचिव श्री मान गिरी सह सचिव सुनील पूरी राम पूरा ,को इछावर तहसील का दायित्व सौंपा गया,एवं जिला अध्यक्ष आनंद गोस्वामी के द्वारा सभी सम्माननीय समाज जन के समकक्ष घोषणा की गई। सामाजिक लोगो द्वारा नवीन कार्यकारणी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से नरबत गिरी सिंगापुरा,कमल पूरी बावड़ियां,अजब पूरी इछावर,कमल पूरी राम दासी, सुशीला देवी ,सरिता भारती ,अनुसूइया देवी,निशा पूरी ,मेघा भारती,गायत्री पूरी,रीना पूरी ,मीना गोस्वामी,रामपुर के पटेल श्री कैलाशपुरी गोस्वामी,प्रताप गोस्वामी राम पूरा, कमल राम पूरा,महेंद्र गोस्वामी,मुकेश पूरी रामदासी,शेखर पूरी रामपुरा,सहित कई समाज जन महिलाएं उपस्थित हुए। बैठक के पश्चात स्नेह भोजन का कार्यक्रम भी हुआ। अंत में आभार सचिव मान गिरी गोस्वामी इछावर के द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top