
।सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः- दिनांक 4 जून 2026 को फरियादी अरविंद मालवीय द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 3 जून 2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एक अज्ञात स्कूटी चालक कलेक्टर कार्यालय वाले रास्ते पर बने डॉ बाबा साहेब अंबेडकर उपवन में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने खड़ा होकर पेशाब कर रहा है, जिसकी वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई, जिससे हम बहुजन समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 399/26 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया,

प्रकरण में अज्ञात स्कूटी चालक का पता लगाने हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गयानिर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात स्कूटी चालक का पता लगाकर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस की कार्यवाही:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने टीम लगाकर प्रकरण मे घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज एवं

मुखबिर तंत्र की सहायता से उक्त आरोपी का पता लगाने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की पहचान अर्जुन गौड़, पिता बच्चूलाल, उम्र 28 साल, निवासी शेखपुरा थाना मंडी जिला सीहोर के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक रविन्द्र यादव, उप निरीक्षक रामबाबू राठौर, सहायक उप निरीक्षक दिलीप मर्सकोले, प्रधान आरक्षक मृत्युंजय तिवारी, आरक्षक अर्जुन, आर. दीपक मालवीय, आर. विवेक, आर. कपिल, आर. चेतन चौहान, आर. कमलेश, म.आ. टीना की सराहनीय भूमिक रही ।

*मेंष:-* आज अतिथि सत्कार का समय है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी । स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। ऑटोपट्स के कार्य मे अनुकूल लाभ की सम्भवना है।
उपाय:-लाल वस्त्र में गुड़ बांधकर ब्राह्मण को दें
**वृष:-* आज सामाजिक, राजनीतिक नये सम्बंध बनेंगे।आपका साथी आपके हिसाब से चलेगा. स्वास्थ ठीक-ठाक रहेंगा. पढाई में अधिक मेहनत करनी की आवश्यकता है।कृषि,बागवानी कार्यो में उत्तम आय के स्रोत बनेंगे।पैर के पंजे में खिंचाव बन सकता है।
उपाय:-भगवान श्री गणेश को बेसन के लड्डू अर्पण करें

*मिथुन:-* निकटतमजनों के साथ सामाजिक कार्यो में या किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। यश-कीर्ति प्राप्त होगी।
उपाय:-घी का दीपक भगवान विष्णु के मंदिर में लगाएं
**कर्क:-** आज मन दुविधा में रहेगा जिस कारण किसी निर्णय पर आना संभव नहीं होगा। नवीन कार्य के प्रारंभ के लिए दिन उचित नहीं है। व्यवहार में कठोरता के कारण आपको दुःख हो सकता है। जिद्दीपन छोड़ने से परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
उपाय:-राजगीरे के हलवे का भोग माता रानी को अर्पण करें

*सिंह:-* आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेंट या उपहार मिल सकता है। अच्छे समाचार मिल सकते है। दाएं हाथ मे दर्द रह सकता है।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें
**कन्या:-* आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है । कारोबार को बढाने के नयें विचार अपके दिमाग में आयेंगे । महिलायें आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी । विद्यार्थियों के लिये आज का दिन मध्यम रहेगा ।
उपाय:जायफल भगवान शनि देव के मंदिर में अर्पण करें

**तुला:-* आज आप जो संकल्प लेंगे दिन पूरा होते होते उसे पूरा कर लेंगे।नई योजना कार्यान्वित होगी। बाहरी सहायता से कार्य बनेंगे। प्रमाद न करें। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।घर मे कुछ निर्माण कार्य हो सकता है।शारीरिक अनुकूलता प्राप्त होगी।
उपाय:-माखन मिश्री भगवान शिव को अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज मनमर्जी से काम न करें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी,जिससे मन अशांत ही सकता है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति से दूर हो सकते है। आर्थिक स्थिति एवं मनोबल में कमी रहेगी। किसी के बहकावे में अपने निजी संबंध खराब कर सकते है।
उपाय:-गायत्री चालीसा का पाठ करें

*धनु:-* आज आपका व्यक्तित्व श्रेष्ठता से महकेगा और सबको आकर्षित करेगा. बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है. कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है. लेकिन आप जिसपर आप आंखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी.
उपाय:- हल्दी मां पार्वती को अर्पण करे
*मकर:-* आज का दिन आपके लिए काफी उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी विवेकशीलता आपको जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में आनंद प्राप्त होगा और उनकी स्थिति मजबूत होगी। कार्यों में रुकावट ना आने से आप काफी खुश रहेंगे
उपाय:-मां सरस्वती को पांच कमलगट्टे अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज समय अनुकूल है। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ होगें। भागदौड़ भी रहेगी।
उपाय:-लाल चंदन भगवान सूर्य देव को अर्पण करें
**मीन:-* आज का दिन आपके लिए अनुकूल नही होगा।परिश्रम करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकता है। नौकरीं पेशा लोग कार्य में लापरवाही न करे।अपयश मिल सकता है।
उपाय:-मोर पंख अपने पॉकेट में रखें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*