23 मंडलो की 400 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग, राधारानी महिला मंडल रिछड़िया को मिला प्रथम स्थान

खाचरौद में महिला मंडलो ने श्रद्धा-भक्ति के साथ भजन प्रतियोगिया में गाये भगवान के भजन… लाडली बहनाओ का सशक्तिकरण एवं उनका मान सम्मान हमारी प्राथमिकता-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, खाचरौद मंडल में महिला भजन मंडलियों की हुई भजन प्रतियोगितासभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, सम्मान 23 मंडलो की 400 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग, राधारानी महिला मंडल रिछड़िया को मिला प्रथम स्थान, प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भजनों के साथ मनाई खुशी,सभी ने दी बधाई आष्टा । भाजपा खाचरौद मंडल के सहयोग से माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन के तत्वाधान में आजखाचरौद में महिला मंडलो की भजन प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ।आयोजित उक्त कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य यह है कि महिलाओं का सशक्तिकरण हो, उनका मान,सम्मान हो । सरकार की भी यही प्राथमिकता है ।

महिला मंडलो की भजन प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को मंच प्रदान करना,उन्हें सक्रिय करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर क्षेत्र में लगातार कार्यक्रमो के माध्यम से नये नये नवाचार करते हुए सक्रिय बने रहते है । इस बार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में नवाचार कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों की महिला भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता का एक अनूठे आयोजन की शुरुआत की है । भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में एक नये ओर अनूठे कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत आष्टा विधानसभा क्षेत्र से हुई है,उक्त कड़ी में आज रविवार को खाचरौद में माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन आष्टा द्वारा

भाजपा खाचरौद मंडल के सहयोग से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में विधानसभा स्तरीय महिला भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन खाचरौद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,विशेष अतिथि मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,खाचरौद के सरपंच शंकरलाल पटेल,वीरेन्द्र ठाकुर जसमत,सुशील संचेती,महेंद्रसिंह गऊखेड़ी,माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष मोना राजेश मेवाडा,कार्यक्रम के संयोजक रामश्री वादी,व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा,वर्षा धारवा,पूजा शर्मा,अमिता विश्वकर्मा सहित अन्य सभी अतिथियों की उपस्तिथि में भारत माता एवं सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर भजन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की नारी शक्ति, लाडली बहनाओ को आत्मनिर्भर,शक्ति सम्पन्न,स्वावलंबी बनाना भाजपा का लक्ष्य है ।केंद्र और राज्य की सरकार मिल कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाया जा रहा है । मप्र में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जो लाडली बहना योजना शुरू की थी,जिसमे शुरुआत में बहनाओ के खाते में एक हजार हर माह सम्मान निधि डालना शुरू किया जिसे डॉ मोहन यादव जी ने बढ़ा कर 15 सौ कर दिये है,

ओर आगे इसे बढ़ा कर 3 हजार किये जाएंगे । आज जो बहनों की भजन मंडलिया आई है वे अभी तक मंदिरों में बार त्योहार पर भजन करती है,आज आपको मंच उपलब्ध कराने के पीछे जो उद्देश्य है वो ये की आप आगे आये और नेतृत्व करे । नवाचार के तहत आज जो यह एक अनूठा आयोजन भजन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है इसके पीछे जो प्रमुख उद्देश्य है वह मध्य प्रदेश कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की यही सोच एवं यही उद्देश्य है की हमारी सभी लाडली बहनाओ का हर क्षेत्र में उनका मान सम्मान बड़े,वे सक्रिय होवे ।

आपका विधायक भाई आपके हर सुख दुख में आपके साथ है । ग्रामीण क्षेत्रों में गायन के क्षेत्र में जो प्रतिभाएं छुपी हुई है जिन्हें कभी मंच प्राप्त नहीं होता है, ऐसी महिलाओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्राप्त हो । उनका हर क्षेत्र में मान सम्मान बड़े । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी लाडली बहनाओं को संबोधित करते हुए घोषणा की,की यह प्रतियोगिता ऐसा नहीं है कि इसी साल होगी इस तरह की प्रतियोगिता हर साल लाडली बहनाओ के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलों में आयोजित करूंगा तथा हर वर्ष रक्षाबंधन पर भी आठो मंडलों में लाडली बहनाओ से रक्षा सूत्र बंधवाने आपका भाई आपके बीच आएगा ।

आपके मान सम्मान,आपकी रक्षा सुरक्षा के लिए आपका भाई विधायक हमेशा आपके लिए तत्पर है । विधायक ने कहा की आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर अत्यधिक गंभीर और सक्रिय है । महिलाओं के उत्थान, उनके विकास उनके मान सम्मान सुरक्षा को लेकर हमारी सरकार अनेको कार्य कर रही है, तथा कई योजनाएं भी प्रारम्भ की है, जिसका लाभ आपको प्राप्त हो रहा है । विधायक इंजीनियर ने कहा की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने जब घरों में बेटी का पैदा होना अभिशाप माना जाता था

इसको खत्म करने के लिए तथा बेटियों को इस संसार में आने के लिए उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की । इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जो लाडली बहन योजना प्रारंभ की थी आज हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसे योजना को और अधिक आगे बढ़ते हुए पूर्व में जो 1000 की राशि सम्मान निधि के रूप में बहनों के खाते में भेजी जाती थी । आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वह राशि बढ़कर ₹1500/- प्रतिमाह हो गई है । हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा कि है की अब इसे हम धीरे-धीरे बढ़कर ₹3000/- तक लेकर जाएंगे ।इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में शक्ति स्वरूपा सभी बहनाओ पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया ।

कार्यक्रम में भजनों की धुन पर विधायक ने सभी लाडली बहनाओ के साथ नृत्य किया । भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम को शिव पाटीदार,शंकर पटेल,सुशील संचेती, रामश्री वादी,माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना मेवाड़ा,आदि ने भी संबोधित कर इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई । आयोजक माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाडा ने बताया की आज खाचरौद मंडल के सहयोग से खाचरौद में मंडल स्तर पर प्रतिभागी मंडलियों में से राधारानी महिला मंडल रिछड़िया को प्रथम स्थान,सांवरिया ग्रुप महिला मंडल खाचरौद कोद्वितीय स्थान एवं श्रीराम महिला मंडल नीलबड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । आज जो मंडली प्रथम,द्वितीय,तृतीय आई उनको एवं जितनी भी अन्य मंडलियो ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन सब को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी अतिथियों के साथ पुरुष्कृत कर सभी बहनाओ को सम्मानित किया गया ।

Oplus_16908288

आयोजित भजन प्रतियोगिता में खाचरौद मंडल क्षेत्र के मंदिरों की लगभग 23 महिला भजन मंडलियों की करीब 400 से अधिक महिलाएं शामिल हुई । प्रातः 11 बजे से शुरू हुई उक्त भजन गायन प्रतियोगिता का दोपहर 3 बजे समापन हुआ । समापन पर आष्टा के सुप्रसिद्ध भजन गायक शिव पाटीदार ने धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के संदीप प्रजापति,गणेश राठौर,श्रीमति रमा-राम श्रीवादी,खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,सरपंच शंकर पटेल,यशवन्तसिंह ठाकुर,सचिव लखन वर्मा एवं उपस्तिथ खाचरौद के पत्रकारों सहित सभी विशेष सहयोगियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में पहुचे विधायक इंजीनियर का खाचरौद भाजपा मंडल द्वारा भव्य स्वागत कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम के समापन पर माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन द्वारा एक भजन प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 12 साल विश्वास के,विकास के एवं लोककल्याण के पूर्ण होने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में सभी लाडली बहनाओ ने भजनों के माध्यम से खुशी मनाई एवं प्रधानमंत्री जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । संचालन महामंत्री यशवन्तसिंह ठाकुर ने किया । अंत मे आभार खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार ने किया ।आयोजित भजन प्रतियोगिता में खाचरौद मंडल के अकेसिंह ठाकुर,राजेश महेंद्रसिंह ठाकुर,धर्मेन्द्र धनगर,मांगीलाल जी,सोहन सोनी,अरुण जाट,राहुल जाट,लोकेंद्र ठाकुर,हमीरसिंह गोयल,गौरीशंकर पाटीदार,प्रेम पाटीदार,महेश महेश्वरी,बहादुरसिंह ठाकुर,जितेन्द्र धनगर,आनन्द डूडीसहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,सरपंच एवं बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top