एस.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Oplus_16908288

आष्टा। नगर के सेमिनरी रोड स्थित स्थानीय एस.बी.एस. कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार, 14 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से स्कूल परिसर में गरिमापूर्ण माहौल में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व नपाध्यक्ष डॉक्टर मीना विनीत सिंगीं, विशेष अतिथि बीआरसी अजब सिंह राजपूत,

सेवानिवृत्त ASI विजय सिंह ठाकुर एवं विद्यालय परिवार द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा को पुष्पमाला पहनाकर उसके समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए पुरस्कृतसमारोह के दौरान विद्यालय के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

वक्ताओं ने थपथपाई पीठकार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। संस्था के प्रमुख ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।गरिमामयी उपस्थिति रही आकर्षण का केंद्रइस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन, अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आपको बता दे की सत्र 2025-26 में

एस.बी.एस. कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा का शानदार परिणाम रहा जिसमें कक्षा Xवीं के सितारे (Class 10th)टॉपर (प्रथम स्थान): आरुषि ठाकुर – 97.2% (जिले में चौथा स्थान)द्वितीय स्थान (2nd Rank): हर्षवर्धन ठाकुर – 93.4%तृतीय स्थान (3rd Rank): दीक्षा सोंगरा – 92.4%कक्षा XIIवीं के सितारे (Class 12th)टॉपर (प्रथम स्थान): वेदिका ठाकुर – 93.2%द्वितीय स्थान (2nd Rank): रौनक सेन – 93%तृतीय स्थान (3rd Rank): गिरजा ठाकुर – 91%कक्षा 8वीं के सितारे (Class 8th)टॉपर (प्रथम स्थान): दिव्यांशी ठाकुर – 90%प्राची ठाकुर: 90%बबिता ठाकुर: 88%कक्षा 5वीं के सितारे (Class 5th)टॉपर (प्रथम स्थान): कृष्णा परमार – 89%युवती वर्मा: 86%महिमा कुराल: 83% अंक प्राप्त किए।

वहीं विशेष उपलब्धि: 19 छात्र-छात्राओं का नाम लैपटॉप प्राप्त में शामिल हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालक भोलू सिंह ठाकुर, सहसंचालक जीवन सिंह ठाकुर, प्राचार्य रीना ठाकुर द्वारा समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों एवं टॉपर्स विद्यार्थियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इसी के साथ उपस्थित अतिथियों एवं पालकों का विद्यालय परिवारकी ओर से संचालक भोलू सिंह ठाकुर ने आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top