

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना आष्टा अंतर्गत ग्राम वैदाखेड़ी मे करीब 2 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी व उसके प्रेमी साथ सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने पर युवक हरेंद्र शर्मा ग्राम व समाज मे बदनामी के कारण आत्मग्लानी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक व उसका परिवार ग्राम व समाज का प्रतिष्ठित परिवार है। युवक की मृत्यु पर थाना आष्टा मे मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। सम्पूर्ण जांच मे मृतक के परिजनों के कथनो मे पत्नी सीमा शर्मा के द्वारा अन्य प्रेमी युवक के साथ अवैध शरीरिक सम्बन्ध बनाकर अपने अश्लील वीडियो एवं

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना बताया था जिससे परिवार की ग्राम व समाज मे बदनामी के कारण लड़के हरेंद्र शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच मे परिस्थिजन्य साक्ष व परिजनों के वयानो के आधार पर मृतक की पत्नी सीमा शर्मा व उसके प्रेमी महेन्द्र कश्यप निवासी उत्तर प्रदेश के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का धारा 306,34 भा द वि का पाया जाने से अपराध पंजीवद्ध कर वर्ष 2024 मे विवेचना मे लिया गया था।नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा उपरांत थाना प्रभारी आष्टा को प्रकरण मे फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया था।

पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गिरीश दुबे द्वारा थाना स्तर पर उप निरी किरण राजपूत, प्र आर रामपाल, आर अरुण परमार की टीम गठित कर आरोपी महेन्द्र कश्यप की तलाश हेतु जिला रामपुर उत्तर प्रदेश राज्य भेजा गया था जहाँ टीम को आरोपी के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त हुई कि वह वर्तमान मे दिल्ली मे रहकर मजदूरी करता है एवं आरोपी के संपर्क सूत्र भी प्राप्त हुए। उप निरी किरण राजपूत द्वारा अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंचकर तकनीकी मदद व काफी मेहनत से रोहणी कराला चौक

थाना कांझबाला से आरोपी महेन्द्र कश्यप को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी करीब 2 वर्षो से अपने ग्राम रामपुर उत्तर प्रदेश से फरार होकर अन्य राज्यों मे मजदूरी कर रहा था जिस की गिरफ़्तारी मे मदद हेतु तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा 5 हजार का ईनाम भी उद्घोषित किया गया था। उप निरी किरण राजपूत व उनकी टीम के सदस्यो द्वारा गिरफ्तार आरोपी महेंद्र कश्यप से उसकी प्रेमिका सीमा शर्मा जो प्रकरण मे सहआरोपी है के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर प्राप्त सूचनाओ के आधार पर ग्राम बांदरिया हाट थाना पार्वती से मृतक की पत्नी सीमा शर्मा को गिरफ्तार किया जाकर अपराध की सम्पूर्ण पूछताछ कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

माननीय न्यायालय के जेल वारंट आदेश पर दोनों आरोपिगणो को जेल सीहोर दाखिल किया गया है। नाम, पता आरोपीगण 1)महेन्द्र कश्यप पिता मुरारीलाल कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी जिला रामपुर राज्य उत्तर प्रदेश 2) सीमा शर्मा पिता स्व रमेश चंद्र शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बांदरिया हाट थाना पार्वती जिला सीहोर। *सराहनीय भूमिका- उप निरी किरण राजपूत, प्र आर रामपाल, आर अरुण परमार द्वारा राजधानी दिल्ली जाकर अपनी कार्यकुशलता, विवेक से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है ।पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा टीम को पूर्व से उदघोषित 5 हजार का ईनाम दिए जाने की घोषणा की है।

