प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में नपाध्यक्ष ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ देर रात्रि तक भक्तिमय वातावरण में लीन रहे हजारों श्रद्धालु

आष्टा। स्थानीय नगर के प्रसिद्ध एवं आस्था के केन्द्र प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में गत रात्रि बड़ा मंगलवार पर आयोजित भव्य सामूहिक सुंदरकांड पाठ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।भक्तिमय माहौल में डूबा मंदिर परिसर – आयोजन की शुरुआत हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार, पूजन और महाआरती के साथ हुई।

Oplus_16908288

इसके पश्चात नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपनी माताश्री सीतादेवी मेवाड़ा के करमलों से पूजा-अर्चना कराकर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। सुमधुर भजनों और सुंदरकांड की चौपाइयों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय और ऊर्जामय बना दिया।नगर सहित क्षैत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना – सुंदरकांड पाठ के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रभु श्री राम एवं संकटमोचन हनुमान जी महाराज से नगर और क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

आयोजकों ने भगवान से प्रार्थना की कि प्रभु की कृपा, आशीर्वाद एवं मंगलमय दृष्टि सभी नगरवासियों पर सदैव बनी रहे।नपाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं का माना आभार आभार – कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के प्रति नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि इस पावन आयोजन में पधारे सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं नगरवासियों का हम हृदय से अभिनंदन और धन्यवाद व्यक्त करते हैं। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति, सहयोग एवं सहभागिता ने इस आयोजन को अत्यंत भव्य, सफल एवं स्मरणीय बनाया है।

आष्टा। करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम, हारे के सहारे की जय, श्री खाटू नरेश की जय के पावन उद्घोषों के साथ आगामी 12 जून को नगर में बाबा श्याम का भव्य कीर्तन आयोजित होने जा रहा है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बारस 12 जून शुक्रवार समय शाम 7 बजे से स्थानीय पालीवाल ग्राउंड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। श्री मेवाड़ा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों के जीवन में खुशहाली, आपसी सौहार्द और सुख-समृद्धि की कामना करना है। संकीर्तन के दौरान ख्यातिप्राप्त भजन गायक आशीष चित्वंशी लखनऊ, गायिका कृपा पटेल जयपुर एवं सीहोर से उत्कर्ष अग्रवाल द्वारा बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी, जिसमें झूमते-गाते भक्त बाबा के चरणों में हाजिरी लगाएंगे। श्री मेवाड़ा ने संपूर्ण अंचलवासियों और श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे इस भव्य संकीर्तन में सपरिवार पधारकर धर्मलाभ अर्जित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top