11 जून 2026 गुरुवार मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण (अधिकमास) पक्ष तिथि एकादशी रात्री 10.39 तक रहेगी।नक्षत्र रेवती  सुबहा 08.17 तक रहेगा। चन्द्र:- मीन का चंद्र सुबहा 08.17 तक रहेगा। दिशाशूल दक्षिण में

*मेंष:-* आज आपका स्वभाव आपको अपने विषय मे सोचने को बाध्य करेगा।सभी चुनौतियों को स्वीकार कर उसमें विजय का वरण करेंगे। अपने गुणों से लोकप्रियता प्राप्त करेंगे।
उपाय:-परोपकार के कार्य में दान करें

**वृष:-* आज आजीविका के लिये संघर्ष रहेगा।जिद्दी मानसिकता आपको नुकसान देगी।भावुकता की अपेक्षा यथार्थता को महत्त्व दे।आलस्य एवं विलासिता आपके लिए आज बाधक है।माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।कर्ज में कमी हो सकती है।
उपाय:-तीर्थ के जल से स्नान करें

*मिथुन:-* आज आपका प्रयास जन-कल्याण और मानवोपयोगी कार्यो को करने का होगा।आपकी आर्थिक स्तिथि भी अनुकूल होंगी।गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे पर आपकी कर्मठता से वो सफल नही हो सकेंगे।बिना सूक्ष्म विश्लेषण किए कोई निर्णय न ले।
  उपाय:-हरे मूंग श्री गणेश जी को अर्पण करें

**कर्क:-**  आज लम्बी योजनाएं बनेंगे ओर उसका क्रियान्वयन भी आपके द्वारा होगा।मातृभक्ति में समय व्यतीत होगा।दिखावा करना व व्यर्थ समय नष्ट करने से बचे।अपने चतुर निर्देशन से कार्य पूर्ण करेंगे।अनुकूल समाचार प्राप्त होगा।
उपाय:-श्री हनुमान जी को सिंदूर का चोला अर्पण करें

*सिंह:-* आज प्रकृति गम्भीर रहेगी तथा अपने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य का गम्भीरता से निर्वाह करेंगे।परिश्रम से परिस्तिथि को अपने अनुकूल करलेंगे उत्तम भोजन व आनन्द प्राप्ति का समय है।अपराध प्रवृति के लोगो से दूर रहे नही तो संकट में आ सकते है।
उपाय:-पांच मंदिरों में घी का दीपक लगाएं

**कन्या:-* आज स्वार्थ एवं भोग की प्रवृति के कारण अपयश के भागी बनेंगे।फूहड़ता व्यक्तिव को कमजोर करेगी।अधिकांश समय निर्रथक कार्यो में व्यतीत होगा।कौटुम्बिक उत्तरदायित्व आप पर आयेगा भूमि से लाभ हो सकता है।
उपाय:-भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पण करें

Oplus_16908288

**तुला:-* आज आपका उद्देश्य सांसारिक सुखों की प्राप्ति तथा भोग साधन जुटाने का रहेगा।परिस्तिथि के अनुरूप स्वयं ढ़ाल लेंगे ओर कार्यसिद्धि को प्राप्त करेंगे।खाने-पीने और स्त्री प्रसंग की चर्चा में समय व्यतीत हो सकता है।
उपाय:वृद्ध लोगो से आशीष प्राप्त होगा।

*वृश्चिक:-* आज आत्मनियंत्रण की क्षमता से विशिष्ट लाभ अर्जित करेंगे।आप नेतृत्व एवं साहसिक कार्यो से समूह की सफलता के प्रेणता होंगे।विज्ञान व मनोविज्ञान विषय के लोग विशेष लाभ अर्जित करेंगे।राजनीतिक लोगो को बड़े नेता के साथ समागम होगा।
उपाय:-भगवान श्री गणेश को लड्डू अर्पण करें

*धनु:-* आज अवसरानुकूल कार्य करने से लक्ष्य को सही दिशा में प्राप्त करेंगे।जिससे धन का आगमन होगा।धार्मिक ,सामाजिक कार्यो में भी उपस्तिथि बन सकती है।रूढ़िवादिता से बचे नही तो आया कार्य हाथ से जा सकता है।बच्चो के स्वास्थ की चिंता रह सकती है।
उपाय:-भगवान श्री गणेश को चूरमे का प्रसाद अर्पण करें

*मकर:-* आज आपका स्वार्थ आपको विश्वासघाती बना देगा।मित्र व्यवहार से दुःखी रहेंगे।अनायास बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।मानसिक अस्थिरता हानि का कारण रहेगी।ससुराल पक्ष से किसी के वियोग की सूचना मिल सकती है।
उपाय:-भगवान श्री गणेश को शमी पत्र अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज सामाजिक कार्यो में आपकी रुचि अधिक रहेगी।आपके की सूझबूझ और सर्वोत्तम निर्णय शक्ति के बल पर आप यश,कीर्ति को प्राप्त करेंगे।कला,संगीत एवं नृत्य बाले सफलता प्राप्त करेंगे।विपरीत सैक्स के मोह में न पड़े तकलीफ हो सकती है।
उपाय:-भगवान श्री गणेश को पान का बीड़ा अर्पण करें

**मीन:-* आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे।रचनात्मकता एवं दूरदर्शिता से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।गृहस्त जीवन सन्तुष्ट रहेगा।धन व मान प्राप्ति होगी।न क्रोध करे न जल्दबाजी परेशानी में आ सकते है।उपाय: पशुओं को चारा खिलाये पितृ कृपा प्राप्त होगी।

Oplus_16908288

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top