

आष्टा । मप्र के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मुलाकात कर विकास कार्यो की जो घोषणाएं की थी,उनकी स्वीकृति आना शुरू हो गई जिसके प्रति आज विधायक ने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर आभार व्यक्त कर क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया । 12 अप्रेल को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आष्टा के विकास हेतु विधायक की मांग पर अनेकों घोषणाएं की थी

उसमे से जावर के शासकीय महाविद्यालय में इसी सत्र से विज्ञान संकाय शुरू किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने पर क्षेत्र की जनता एवं विद्यार्थियों की ओर से विधायक ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अन्य प्रस्तावित विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया । इस अवसर पर 12 अप्रेल को मुख्यमंत्री जी के आष्टा आगमन की आस्मर्णीय यादों का एक एलबम भी विधायक इंजीनियर ने मुख्यमंत्री जी को भेंट किया।


