

आष्टा। नगर के प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी एवं मां पार्वती गौशाला के संरक्षक रहे स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण नामदेव (अध्यापक) की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार शाम मां पार्वती गौशाला, मुक्तिधाम में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, सकल हिन्दू समाज के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
स्वर्गीय श्री नामदेव ने अपने जीवनकाल में शिक्षा, समाजसेवा एवं धार्मिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वे मां पार्वती गौशाला के संरक्षक रहे तथा मानस सम्मेलन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
कार्यक्रम में राजेंद्र नामदेव मामा, सुरेशजी नामदेव, ओम नामदेव, जुगल बंदीवाल, पंडित दीपक शर्मा, राकेश नामदेव, सुमित नामदेव, प्रकाश नामदेव एवं सकल हिन्दू समाज के संयोजक मुकेश नामदेव सहित उपस्थित जनों ने स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण नामदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कर्तृत्व एवं समाजहित में किए गए कार्यों का स्मरण किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण नामदेव का जीवन सादगी, शिक्षा और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने अपने शिक्षकीय जीवन में अनेक विद्यार्थियों को संस्कारवान शिक्षा प्रदान कर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श एवं मूल्य आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर सकल हिन्दू समाज प्रमुख नरेंद्र कुशवाह, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मोंटू कोरी, देवकरण पहलवान, पत्रकार राजीव गुप्ता, प्रेम जायसवाल,

अचल किरार, मांगीलाल सिसोदिया, दीपक मारुति एवं दिलीप मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुण्यतिथि के अवसर पर नामदेव परिवार एवं सकल हिन्दू समाज द्वारा गौशाला में गौसेवा कर समाज के समक्ष सेवा एवं संस्कार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। सायं 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता कर पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंत में गौसेवा, पुण्यस्मरण एवं प्रार्थना के साथ श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ।
