
आष्टा । इन दिनों विश्व के कई देश अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युध्द के कारण एक नही अनेकों गम्भीर रूप से आर्थिक व अन्य समस्याओं से जूझ रहे है,भारत भी इससे अछूता नही है,लेकिन देश की बागडोर मजबूत हाथों में होने के कारण हमारे प्रधानमंत्री की सोच है की जो बोझ देश पर पड़ रहा है उसका असर जनता पर कम से कम पड़े । संकट के इस दौर में प्रधानमंत्री जी ने देश की 140 करोड़ जनता के सामने 07 अपील की है कि जनता ईंधन की बचत करे,एक साल तक सोने की खरीदे टाले,स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे ताकि देश का पैसा देश मे ही रहे, वर्क फ्रॉम होम को अपनाएँ,सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें,कार-पूलिंग अर्थात एक वाहन में कई लोगों का सफर को बढ़ावा दें,

अनावश्यक विदेश यात्राएँ टालें,रसोई में खाद्य तेल के उपयोग में 10% की कमी लाये,स्वदेशी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दें आदि । इसी तरह बारिश में बहते पानी को रोकने की ओर भी किसान भाई जरूर ध्यान करे खेत का पानी खेत मे ओर गांव का पानी गांव मे ही संग्रहण हो ताकि जमीनी जल स्तर में वृध्दि हो सके । उक्त उद्गार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने गुराड़िया बाजयाप्त ग्राम पंचायत के ग्राम गुराड़िया बाजयाप्त एवं लाखूखेड़ी में करीब 55 लाख की लागत से बनने वाले टीन शेड,मांगलिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे ।कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम लाखुखेड़ी पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को ग्राम के बहार से ही गाड़ी से उतार कर

घोड़ी पर बैठा कर सरपंच महेंद्रसिंह ठाकुर के नेतृत्व में जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक ले गये यहा विधायक का पूरे ग्राम ने भव्य स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर नेकहा की जब से केंद्र राज्य में भाजपा की सरकार आई है सरकार ने गांव,गरीब,युवा,किसान नारीशक्ति सहित सभी वर्गों की चिंता की है । 500 साल का अयोध्या में रामजी का मंदिर का सपना पूरा हुआ है । जब रामजी तिरपाल में बैठे थे तब मैंने उनके दर्शन किये तब दुखी मन के आंसू छलके थे,इस माह जब भव्य,दिव्य मन्दिर में बिराजे प्रभु राम के दर्शन किये तो खुशी के आंसू छलके । पूरे देश मे सनातन संस्कृति का पोषण हो रहा है,मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है । हमारे यहां शंकर मन्दिर,देवबड़ला,खेड़ापति मन्दिर,राम मंदिर,सीतलामाता मन्दिर सहित सभी मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है ।

देवबड़ला तक 3 करोड़ का,भंवरा में सिध्देश्वर धाम तक 4 करोड़ का,पुराना आष्टा में 2 करोड़ से रोड निर्माण हो रहा है । आज लाखुखेड़ी में 20 लाख के टीन शेड,25 लाख के मांगलिक भवन,गुराड़िया बाजयाप्त में 11 लाख से टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है । हर ग्राम का विकास मेरा लक्ष्य है,उसे पूरा करूंगा । विधायक निधि से ग्रामो में सभी मांगलिक भवन बनेंगे जो सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण एक छत के नीचे कर सकेगे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में आष्टा को लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री जी ने करीब 200 करोड़ के विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये थे ।

विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी ग्रामो का पंचायतों का सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के तहत मप्र 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित मप्र के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ़ रहे है और विकास के कार्य कर रहे है । है,लगभग ढाई वर्ष से अधिक के कार्यकाल में आष्टा विधानसभा क्षेत्र में 56 मांगलिक भवन 25/25 लाख के स्वीकृत कराये है । ग्रामो में टीन शेड के निर्माण कराये गये है ताकि ग्रामीण जन कार्यक्रम आयोजित कर सके । विधायक ने कहा की हर ग्राम में नागरिको कोसाफ,स्वच्छ पानी मिले इसके लिये मेरे क्षेत्र में 14 सो करोड़ की जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर को नल से जल योजना प्रगति पर है । इससे 283 ग्राम लाभांवित होंगे ।

विधायक इंजीनियर ने कहा की सिंचाई के क्षेत्र में वृध्दि को लेकर मेरे क्षेत्र को नर्मदा पार्वती लिंक योजना जो कि ढाई सौ करोड़ की है का कार्य अंतिम चरण में है इस ही वर्ष के अंत तक हर खेत तक नर्मदा का पानी पहुचे ये लक्ष्य है । इससे मेरे क्षेत्र में 75 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का रकबा बढेगा,किसानों की आय में वृध्दि होगी,मेरा क्षेत्र हरा भरा होगा । इस योजना से लगभग 268 ग्राम लाभान्वित होंगे । विधायक ने कहा कि विकास कार्यो,जनकल्याण एवं गरीब कल्याण की योजनाओं का सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलेगा । विधायक ने बताया की बीते दो वर्ष में विधायक निधि 05 करोड़ से पूरे विधानसभा क्षेत्र में नागरिको की मांग पर विकास के कार्य कराये गये है ।

144 ग्राम पंचायतों में से 100 से अधिक पंचायतों में पानी के टैंकर दिये है । कार्यक्रम में सरपंच महेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दादा ओंकार सिंह ठाकुर,खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर, मेहरबान सिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर ,बलवीर सिंह ठाकुर, राजेंद्र दरबार, धर्मेंद्र मालवीय, फूल सिंह ठाकुर, कमल सिंह सन्नाटा, हरेंद्र ठाकुर, मोहित सोनी, सौरभ जैन, खुमान सिंह ठाकुर, मेहरबान सिंह ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंडल के पदाधिकारी,ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।