
*मेंष:-* आज आपका दिन मध्यम अनुभव होगा यद्यपि व्यतीत समय की अपेक्षा श्रेष्ठ है,आर्थिक स्तिथि में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।मित्र व भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।आलस्य से नुकसान बनेगा।
उपाय:-छोटी कन्याओं को खीर खिलाए
**वृष:-* शुभकार्य में सफलता,धन आगमन, शत्रुपक्ष की हानि होगी।अधिकारी वर्ग को लाभ मिलेगा।प्रतिष्ठा में वृद्धि होंगी।भूमि भवन का लाभ होगा।मानसिक बैचेनी बड़ सकती है।
उपाय:-छोटी कन्याओं को भोजन कराए

*मिथुन:-* आज उन्नति का समय है।पारिवारिक सुख, समृद्धि में विशेष वृद्धि होगी।आपकी सोच शत्रुओं के प्रति सकारात्मक होगी।नये व्यापारिक कार्यो के लिये अच्छा समय है।परेशानियों में कमी होगी।
उपाय:-छोटी कन्याओं को कंगन दे आज
**कर्क:-** आज आपकी पुरानी भूमि भवन की समस्या हल हो सकती है।व्यापार व उद्योग जगत के लोग लाभ प्राप्त करेंगे।नवीन वाहन खारीदी का पूरा योग है।मेडिकल कार्य मे लगे लोग अच्छी कमाई करेंगे।
उपाय:-छोटी कन्याओं को वस्त्र दे

*सिंह:-* स्त्री पक्ष की स्तिथि कमजोर होगी।धार्मिक कार्यो के प्रति अविश्वास, कार्यो से दूरी होगी।सट्टेबाजी, लॉटरी से नुकसान हो सकता है।सिर की समस्या से परेशान हो सकते है।
उपाय:-छोटी कन्याओं को काजल दे
**कन्या:-* आज आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।काम-काज में यश सफलता एवं आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी।धर्म मे आस्था बढ़ेगी।पितृ स्मरण से मन प्रसन्न होगा।सामाजिक कार्य मे लगे लोग मान प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।
उपाय:-9 वर्ष से छोटी कन्याओं को खिलौने दे

**तुला:-* आज आपका दिन मिश्रित फल बाला होगा।पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।मकान,वाहनक सुख रहेगा।कार्यस्थल के प्रति चिंताएं बनी रहेगी।सामाजिक कार्यो में सम्मान मिलेगा।
उपाय:-9 वर्ष से छोटी कन्याओं को उपहार दे
**वृश्चिक* आज काम काज के अवरोधक दूर होंगे।कल्पनाओं के संसार से बाहर निकल कर वास्तिविकता में अपने को लाने का समय है,प्रगति आपके समक्ष रहेगी। विद्यार्थी वर्ग की मेहनत अनुकूल परिणाम देगी।
उपाय:-छोटी कन्याओं को फल दे

*धनु:-* पति पत्नी में विवाद होगा।नौकरी पेशा व्यक्ति को हानि होंगी।जमीन जायदाद के विवाद मानसिक तकलीफ देंगे।घर परिवार में दुःखद सूचना मिल सकती है।वाहन का भय रहेगा।
उपाय:-छोटी कन्याओं को मिष्ठान खिलाएं
*मकर:-* श्रेष्ठ लोगो से सहयोग लेकर आज आप प्रगति पर बढेंगे जिसका लाभ आने बाले समय मे मिलेगा।लम्बे प्रवास के योग बनेंगे।सन्तान का सुखद सहयोग मिलेगा।निर्माण पर व्यय हो सकता है।
उपाय:-छोटी कन्याओं को चुनरी अर्पण करें
*कुम्भ:-* भाग्य व कर्म सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी।आज यात्रा से बचे।व्यापार में लाभ होगा।आय के स्त्रोत बढ़ेगे।आर्थिक व्ययों में कमी होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
उपाय:-छोटी कन्याओं को पंचमेवा दें
**मीन:-* आज आर्थिक प्रगति के योग है।रुका धन भी मिल सकता है। सुसराल पक्ष से सहयोग लेकर आप नये कार्यो के रूपरेखा को अंजाम देंगे।बौद्धिक प्रगति से मन प्रसन्न होगा।खान-पान में नियमित रहे नही तो कुछ पीड़ा बन सकती है।
उपाय:- छोटी कन्याओं को बिंदिया दे
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।