गोविंदजाने अचानक पहुचे विधायक कार्यालय, विधायक इंजीनियर को दिया आशीर्वाद, विधायक ने संतश्री का किया स्वागत-सम्मान

आष्टा । ग्राम ग्राम में पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को निश्चित एक ओर जहां क्षेत्र के विकास की चिंता होती है,वही गौमाता की भी वो उतनी ही चिंता करते है,ये विधायक जी का गौमाता की सेवा और उनकी चिंता उनके गौ प्रेम को दर्शाता है,आष्टा विधायक जो कहते है,वो करते भी है,विगत 15 वर्षों से दस्ताखेड़ी गौमाता की सेवा में आ रहे है और हर साल गौमाता की सेवा में सहयोग करते है,इस साल तो इतनी सेवा की है की अब मेरी गौमाता के सिर पर टीन शेड की छाया हो जायेगी और बारिश में गोमाता,

बछड़े सुखी हो जायेंगे उक्त उदगार सुप्रसिद्ध संत श्री गोविंद जाने ने विधायक कार्यालय में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के गौमाता प्रेम को लेकर व्यक्त किये । गोविंदजाने ने कहा में तो वैसे दूसरी विधानसभा क्षेत्र का हु फिर भी गौशाला में विधायक हर वर्ष सेवा करते है । गोविंद जाने ने कहा विधायक जी आपका परिवार,पूरा विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिक सुखी रहे,सम्पन्न रहे,धन,धान्य से सम्पन्न हो,सभी निरोगी हो यही आशीर्वाद देने आया हु । विधायक कार्यालय पहुचे संतश्री गोविंदजाने का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भव्य अगवानी कर उनको नमन किया और आशीर्वाद लिया ।

आष्टा । नगर परिषद कोठरी सभा कक्ष में  आज मप्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर उपस्तिथ हुए वही बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति नगीना राधेश्याम दलपति द्वारा की गई। बैठक में अध्यक्ष द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों के बारे मे सभी को जानकारी दी गई ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा अभियान की विस्तृत समीक्षा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे 12 साल बेमिसाल की सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए इन 12 साल में मोदी जी के नेतृत्व में विश्व मे भारत का जो मान सम्मान बढ़ा,सफल ऑपरेशन सिंदूर सहित अन्य उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया और भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने के मोदी जी के प्रयासों में हम सब को भी जुटना होगा,का आव्हान विधायक ने किया । 

इस अवसर पर विधायक द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पानी को संरक्षित करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को जल बचाने हेतु जागरूक होना चाहिए। क्योकि जल है तो कल है ।विधायक इंजीनियर ने  नदी-नालों,पुराने बावड़ियों एवं बारिश में घरों की छत से बहने वाले बारिश के पानी को वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जमीन में संरक्षित कर भू-जल स्तर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पानी के अनावश्यक बहाव को रोकने एवं वर्षा जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के संदेश का भी उल्लेख किया गया।

इसके अंतर्गत पेट्रोल, डीजल, सीएनजी गैस, खाद्यान्न पदार्थ एवं खाद्य तेल के सीमित उपयोग तथा सार्वजनिक परिवहन एवं समूह में वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव दिए गए। अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता अभियान को व्यापक रूप से चलाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति युवराज चंद्रवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेंद्र सिंह जाटव पार्षदगण मदन बाबा, दिनेश चौधरी, विजय सिंह, धरम सिंह, जगदीश मेचन, देवकरण बकोरिया, उप सरपंच मोहन सिंह एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top