दूरभाष के माध्यम से विद्यार्थियों को दी उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं प्लेसमेंट की जानकारी

आष्टा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “कॉलेज चलो अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डी.एस. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान प्रभारी अनिमेष पटेल एवं सदस्य डॉ. ललिता राय, डॉ. मेघा जैन, डॉ. अमिला पटेल तथा जगदीश नागले द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से संपर्क कर 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की जानकारी संकलित की गई। अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ी,

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिद्दीकगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुराड़ा कला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुड़रा, सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावर, सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरावर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरा, मार्टिनेट स्कूल आष्टा सहित आष्टा एवं आसपास के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों की सूची प्राप्त की गई। इसके पश्चात महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित किया गया।

विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रवेश प्रक्रिया, पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध प्लेसमेंट सुविधाओं, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों एवं करियर निर्माण के अवसरों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उच्च शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से अधिकाधिक विद्यार्थी महाविद्यालयीन शिक्षा से जुड़कर अपने भविष्य को नई दिशा देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top