

आष्टा। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आज आष्टा में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल साइकिल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस रैली में बड़ी संख्या में युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिलों पर सवार होकर सड़कों पर उतरे।रैली की शुरुआत सुभाष चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग सो होते हुए भाऊबाबा मंदिर पर समाप्त हुई। रैली के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को मेलोडी चॉकलेट वितरित की तथा हाथों में तख्तियां और बैनर ले रखे थे, जिन पर महंगाई विरोधी नारे लिखे थे।

कार्यकर्ताओं ने “महंगाई डायन खाए जात है” और “केंद्र व राज्य सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।यूथ कांग्रेस के नेतृत्वकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आज रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाने-पीने की चीजों के दाम आम आदमी के बजट से बाहर हो चुके हैं। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है। अगर सरकार ने जल्द ही बढ़ती कीमतों पर काबू नहीं पाया, तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मेमदखेड़ी, एच आर परमार सुभाष नामदेव,

रमेश मेवाड़ा, नरेंद्र कुशवाहा,घनश्याम जांगड़ा, राजकुमार मालवीय, फैजुद्दीन तौसीफ बाबा, डॉ हरी मेवाड़ा, कमल सिंह मेवाडा, अमित पटेल, संदीप ठाकुर हाजीपुर, लोकेन्द्रसिंह बिलपान, पंकज मुकाती, खालिद पठान, अनिल मालवीय, निखिल मालवीय, कृपाल मालवीय, अन्वेष पटेल, रिजवान खान, विजय सोलंकी, यशवंत मालवीय, देवेंद्र परमार, आशुतोष नामदेव, राहुल पटरिया, निखिल कुशवाह, अखिलेश मालवीय, देवेंद्र मेवाड़ा, सचिन, भीष्म, पीयूष जैन,रामचरण दवारिया, बंसीलाल बांबे, महेश वर्मा, टोनी कोठारी राजपाल ठाकुुर, रमेशचन्द्र विश्वकर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित रहें अंत में आभार अखिलेश बाबु राजपूत ने व्यक्त किया।

