

जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में नशा उन्मूलन, अवैध शराब परिवहन पर रोक और वाहन चेकिंग आदि संबंधी कार्यवाहियाँ लगातार की जाती रही हैं ।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं श्री दामोदर गुप्ता एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर डीएसपी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा मे अवैध शराब परिवहन पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

कार्यवाहीः- दिनांक 24/05/26 को मुखबिर सूचना पर भोपाल इंदौर हाईवे रोड़ पर सरहदी से पहले निर्माणाधीन चद्दर शेड के सामने लावारिस हालात मे खडे ट्रक क्र MP09 HH3137 में कुल 1991 पेटिया जिसमें 47784 पावरकूल ब्राण्ड की बीयर की केन कुल 23892 लीटर जिसकी कीमत करीबन 62,11,920 रूपये (बासठ लाख से अधिक) व ट्रक जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जप्त मशरूकाः- कुल 1991 पेटियाँ जिसमें 47784 पावरकूल नामक बीयर की केन कुल 23892 लीटर बियर जिसकी किमत करीबन 62,11,920/- रूपये व ट्रक क्र MP09 HH3137 को

विधिवत ज़ब्त कर अग्रिम कार्यवाही में लिया गया ।सराहनीय कार्य- उप पुलिस अधीक्षक हेमंत पांडेय, उनि संतोष विश्वकर्मा, उनि बीरमलाल वर्मा ,प्रआर 668 सुनील वर्मा, प्रआर 17 तेजभान सिह, प्रआर 619 जस्सुलाल सोलंकी, महिला आरक्षक हीरामणि परमार, आर 765 नरेन्द्र सैंधव, आर 624 मनोज जाट, आर 55 अनिल चौधरी, आर 454 बलराम देशवाली, आर 219 अमित जमरे, आर 728 अनिल दुधी, आर 855 कमलेश पंवार, आर 156 राहुल सुर्यवंशी, सैनिक 461 लाखन सिह, सैनिक 1203 संतोष सिह, सैनिक 13 गोपाल ठाकुर, सैनिक 168 राहुल परमार, सैनिक 226 बनेसिह, थाना जावर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही ।

