

आष्टा । अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का आज आष्टा असर नजर आया ।आज से सीहोर में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 शुरू हो रहा है । इसमें आष्टा विधानसभा क्षेत्र से भी अपेक्षित करीब 40 से अधिक कार्यकर्ता आमंत्रित किये गये ।सभी अलग अलग वाहनों से जाते तो बहुत अधिक डीजल पेट्रोल जलताआष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रधानमंत्री जी की अपील ईंधन की बचत का निकाला तरीका ।

सभी आठो मंडलो आष्टा नगर मंडल,ग्रामीण मंडल,खाचरौद,सिद्दिकगंज,जावर, कोठारी,डोडी,मैना मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओ को अपने कार्यालय बुलाया । विधायक कार्यालय से सभी कार्यकर्ताओं को विधायक एक बस में साथ लेकर सीहोर के लिये रवाना हुए । रास्ते मे देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी भी बस में सवार हुए और वे भी सभी के साथ बस से सीहोर पहुचेओर इस तरह सैकड़ो लीटर डीजल पेट्रोल बचा कर आष्टा विधायक एवं सभी कार्यकर्ताओं ने संकट की इस घड़ी में एक बड़ा संदेश नागरिको को दिया कि ईंधन बचना है ।


