

➡️दिनांक 23 मई 2026 को पुलिस लाइन ग्राउंड, सीहोर में पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना सहित जिले समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण मौजूद रहे । ➡️परेड की कमांड रक्षित निरीक्षक श्री उपेन्द्र यादव द्वारा की गई , परेड में सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, परेड ड्रिल, मार्चिंग एवं आपसी समन्वय का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।✅*वाहन निरीक्षण:*- ➡️ पुलिस विभाग के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुलिस सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के वाहनों का निरीक्षण किया, इंटर सेफ्टर व्हीकल, लाईट मोटरयान, भारी मोटरयान एवं बज्र वाहन, जेल वाहन, एवं एफएसएल वाहन की समीक्षा एवं अन्य विशेष उपयोगी वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव एवं उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की गई।📍*पुलिस सम्मेलनः*- ✅परेड के उपरांत पुलिस लाइन में पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया।

पुलिस सम्मेलन में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी आवास संबंधी समस्याये एवं कुछ नीतिगत विषयों को भी चर्चा में लिया, जिन पर उचित निर्णय हेतु आश्वस्त किया गया । 📌 पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल द्वारा अपने संबोधन में अपने अधिनस्थों के साथ टीम भावना के साथ कार्य करने तथा अपना एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखने , टेक्नोलॉजी के साथ चलने, कार्य में पारदर्शिता रखने एवं अपना कार्य अच्छे से करने एवं तनावमुक्त रहकर करने की समझाईश दी गई। ✅तदोपरांत निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओ (शस्त्रागार, वाहन शाखा, स्टोर,केश शाखा तथा कल्याणकारी गतिविधियों के अंतर्गत दिशा लर्निग सेंटर, जिम, एनजीओ मेस, नव आरक्षक बैरेक इत्यादि )का निरीक्षण कर कार्य का अवलोकन किया गया।📌

*वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली* । ➡️समीक्षा बैठक में अपराध,मायनर एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही प्राप्त सफलताये, जागरूकता अभियान, कॉम्बिग गस्त, चिन्हित अपराध, मुस्कान अभियान, मादक पदार्थ, सम्पत्ति संबंधी अपराध की बरामदगी,विभिन्न पोर्टल की कार्यवाहियों, कानून-व्यवस्था की स्थिति, कुबरेश्वरधाम, आवंलीघाट, देवीधाम सलकनपुर, गणेश मंदिर, व्हीआईपी भ्रमण, जिले की बल की स्थिति, प्रशासकीय भवन, वाहनों की स्थिति तथा अन्य कानून व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

➡️*उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज ने द्वारा कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की पतारसी में अच्छा कार्य करने पर जिले की प्रशंसा की ।*➡️पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर उचित निर्देश दिये।✅इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी(पुलिस) एवं थाना प्रभारीगण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।