आष्टा सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन


आष्टा। नगर की स्थानीय सब्जी मंडी में व्यापारियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मंडी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने की मांग को लेकर रविवार को सब्जी मंडी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा से उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान सब्जी मंडी की विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, व्यापारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिखित आवेदन भी सौंपा। सब्जी मंडी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मंडी नगर की प्रमुख व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है,

इसलिए यहां सुव्यवस्थित व्यवस्था होना आवश्यक है, जिससे व्यापारियों एवं ग्राहकों दोनों को सुविधा मिल सके। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष हंसराज कुशवाहा, सचिव गबू गंगाराम कुशवाहा, सह सचिव जुबेर राईन, अजय मोहन कुशवाहा, गोलू मेवाड़ा, सुरेश बगवान, विनोद कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

**मेंष:-*  आज मांगलिक कार्यो में समय व धन लगेगा।राज्यपक्ष,व्यापारिक पक्ष से लाभ मिलेगा।गृह सुख होगा।
उपाय:-पान का बीड़ा देवी मंदिर में अर्पण करें

**वृष:-* आज आर्थिक नुकसान हो सकता अधिक मानसिक चिंताए रह सकती है।धन संबंधी विवाद हो सकते है।मातृ पीड़ा हो सकती है।
उपाय:-हल्दी का तिलक लगाए

*मिथुन:-* आज अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है।बुद्धि विद्या का विकास होगा।राजनैतिक लाभ मिलेगा।सत्संग सानिध्य होगा।
उपाय:-अखंड अक्षत श्री विष्णु को अर्पण करें

कर्क:- आज भाग्य प्रबल होगा मन मे सोचे कार्य होंगे।लाभ के साधनों में वृद्धि होगी।सेवारत कर्मचारी वर्ग पदोउन्नति प्राप्त करेंगे।
उपाय:-श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करें

*सिंह:-* आज सुख समाचार मिलेगा।न्यायालय लाभ मिलेगा।शिक्षाक्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी।धन आगमन होगा।भवन निर्माण होगा।
उपाय:-माखन मिश्री शिवजी को अर्पण करें

**कन्या:-* आज पारिवारिक लोगों से सतर्कता रखे नही तो धनहानि बन सकती है।धार्मिक कार्यो के प्रति अविश्वास रहेगा।क्रोध से बचे
उपाय:-अखंड श्रीफल नदी में प्रवाहित करें

**तुला:-* आज पारिवारिक आय में वृद्धि होगी।नौकरीं पेशा बालो को उन्नति योग है।सुविधाओं में वृद्धि होगी।भ्रातृ लाभ होगा।
उपाय:- नीला पुष्प शनि मंदिर में अर्पण करें

**वृश्चिक* आज पारिवारिक कार्यपूर्ण होंगे।यश प्राप्ति होगी।कुटुम्ब में प्रसन्नता रहेगी।यात्रा प्रवास हो सकता है।भूमि लाभ के योग है।
उपाय:-पांच बत्तियों के दीपक से भगवान शिव की आरती करें

*धनु:-* आज व्यापारिक तरक्की,शिक्षाक्षेत्र में विशेष सफलता रहेगी।कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।जायदाद वृद्धि हो सकती है।
उपाय:-बेल वृक्ष की पूजा करें

*मकर:-*  आज कार्यो के प्रति अरुचि हो सकती है।निम्न लोगो के साथ पड़कर कुसंग से हानि बनेगी।राजदंड का भय बनता दिख रहा है।
उपाय:-हरी सब्जी मंदिर में दें

*कुम्भ:-*  आज लाभ की स्तिथि मजबूत होगी।कानूनी विवाद समस्या हल हो सकती है।धार्मिक रुचि बढ़ेगी।व्यापार सम रहेगा।
उपाय:-पीपल के पांच पत्तों का तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं

**मीन:-* आज शिक्षा से आपका भाग्य उदय होगा।लम्बी यात्रा से लाभ बनेगा।सम्मान मिल सकता है।धर्म के प्रति लगाव अधिक रहेगा।मनोरंजन रहेगा।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की तीन परिक्रमा करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top