पुलिस अधीक्षक सीहोर ने ली जनसुनवाई, शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के दिए निर्देश

आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण समाधान हेतु आज दिनांक 09.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने स्वयं मौजूद रहकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनसुनवाई के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 32 आवेदकगण अपनी शिकायतें लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ।

➡️प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से:-✅आपराधिक मामलों में कार्यवाही ।✅पारिवारिक एवं जमीनी विवाद। से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं । *➡️त्वरित कार्रवाई के निर्देश*जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिये ।

*मेंष:-* आज परिवार में तनातनी हो सकती है।  आपको परिवार में ग़लतफहमी और छोटी मोटी बहस का सामना करना पड़ेगा। शेयर व वायदा बाजार में धन डूब सकता है।सम्पत्ति की वृद्धि बन सकती है।
उपाय:-खीर का भोग श्री राम जी को लगाएं

**वृष:-* आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात की संभावना है। जिसका समाज में महत्वपूर्ण स्थान है, समय का लाभ उठाएं।मशीनरी,इलेक्ट्रॉनिक आदि वस्तु से लाभ होगा।समाज मे नवीन सम्मानजनक दायित्व प्राप्त होगा।नेत्रों का ध्यान रखे।
उपाय:-पांच तरह के फल हनुमान जी को अर्पण करें

*मिथुन:-* आज काम करने का आपका अंदाज फुर्तीला होगा।  प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े ट्विस्ट और टर्न हो सकते हैं पर यह आपके कैरियर के लिए सही होंगे. आज साथ मिलकर काम करने का फायदा मिलेगा।भाई से सहयोग मिलेगा।
उपाय:-सफेद चंदन से शिव मंदिर में 11 बार ॐ लिखें

**कर्क:-**  आज के दिन स्थिरता और बुद्धि का संयोजन आपके व्यवहार में देखने को मिलेगा।  आपके व्यवहार के आधार पर आनेवाले समय की चाल निर्धारित हो सकती है। आप असुरक्षित महसूस करेंगे। इस समय आप किसी की निंदा से बचे।
उपाय:-सूर्य देव को लाल पुष्प अर्पण करें

*सिंह:-* आज आपके निर्णय में जल्दबाजी रहेगी।जिससे आपको अपयश व धनहानि की सम्भवना है।किसी के विवाद में न बोले उसमें आपका हित है,नही तो मुसीबत में आ सकते है। बहन से सहयोग मिलेगा।
उपाय:-पीली सरसों पीपल के पेड़ पर अर्पण करें

**कन्या:-* आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवीन कार्य व्यवसाय स्थापित होगा। नजदीकी रिश्तों में अनावश्यक कड़वाहट आ सकती है। भूमि-भवन की प्राप्ति के योग बन रहा है।
  उपाय:-बरगद के वृक्ष की सात परिक्रमा करें

**तुला:-* आज आपके कार्यो की प्रशंसा होगी  वह भी तारिफ करेंगे जो आपको पसंद नहीं करते।मनोरंजन में समय बीतेगा।बच्चो के कार्यो पर धन खर्च होगा।इन्वेस्टमेंट की योजना सफल होगी।खरीदी के योग बन रहे है।
उपाय:-गायत्री चालीसा का पाठ करें

*वृश्चिक:-* आज अपने आप को खुश रखिए और जो चीज आपको बढ़िया लगे वही कीजिए।समय प्रगतिशील है नवीन कार्य की शुरुआत बेहिचक कर सकते है। आय से कम व्यय रहेगा बचत बढ़ेगी।क्रोध से बचे।माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखे।
उपाय:-घी के पांच दीपक देवी मंदिर में लगाएं

*धनु:-* आज आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा ।  सोच-समझकर शब्द बोलिएगा, जिससे किसी के साथ विवाद न हो। कुछ स्वास्थ कमजोर रह सकता है। किसी अपने प्रिय की चिंता बनी रह सकती है।
उपाय:-गौ माता को आहार दे

*मकर:-* आज का दिन आपके लिए खुशियां, सुख और संभावनाएं लेकर आयेगा। मनमुताबिक जरूरतें पूरी होंगी, सफलताएं मिलेगी और हर काम में मन लगा रहेगा। आय बढ़ने के साथ-साथ अपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।त्वचा का ध्यान रखे।
उपाय:-तीन छोटी कन्याओं को उपहार दें

*कुम्भ:-* आपके करीबी दोस्त आपको बहुत ही चाहते है, इसलिए आज हो सकता कि आप इच्छाए पूरी करे। ऋण वसूली की पूरी सम्भवना है।घर मे मरम्मत पर धन व्यय होगा।विद्यार्थी वर्ग सफलता को प्राप्त करेंगे।
उपाय:-संत महात्माओं की सेवा करें

**मीन:-* आज पैतृक जायदाद से धन प्राप्ति के योग है। व्यापार और गृहस्थी में शान्ति होगी। सरकार से धन लाभ। शिक्षा एवं राजयोग के लिए समय है। विचार जल्दी-जल्दी बदलेंगे। मुँह में पीड़ा रह सकती है
उपाय:काला धागा अपने दाएं हाथ में बांधे


*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top