मुकाती एवेन्यू स्थित नर्वदेश्वर मंदिर में शिव पुराण कथा का भव्य समापन, निकली शोभायात्रा

आष्टा- मुकाती एवेन्यू स्थित नर्वदेश्वर मंदिर में आयोजित सात दिवसीय पावन शिव पुराण कथा का आज 10 अगस्त को भव्य समापन हो गया। दिनांक 4 अगस्त से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया था। कथा के दौरान प्रतिदिन लगभग 250 से 300 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया। कथा का रसपान कथा व्यास आचार्य अशोक शर्मा (खजुरिया) एवं उनकी सुविज्ञ टीम द्वारा कराया गया।

Oplus_16908288

इस भव्य आयोजन में डॉ. अतुल उपाध्याय एवं परिवार तथा श्री इंद्र सिंह जी ठाकुर एवं परिवार ने मुख्य जजमान के रूप में कथा की जजमानी स्वीकार की और धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण किया। शिव पुराण के इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। इसमें श्री विनोद दसोदी, श्री महेंद्र वर्मा, श्री सुरेश सोलंकी, श्री वीरेंद्र परमार, श्री कमलेश कुशवाह, श्री कुशवाहा जी एवं मुकाती परिवार के समस्त सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।आज 10 अगस्त को पूर्णाहुति और कथा के विश्राम अवसर पर एक भव्य शिव पुराण शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

**मेंष:-* यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
उपाय:-अखंड श्रीफल शनि मंदिर मे अर्पण करे

**वृष:-* समय अनुकूल है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बैठाएं। यात्रा व नौकरी सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
उपाय:- दूर्वा श्रीगणेश पर अर्पण करे

*मिथुन:-* अपनी कार्यप्रणाली से आप यश प्राप्त करेंगे।धार्मिक कार्यो में अग्रणी भूमिका होंगी।भूमि-भवन खरीदी का उत्तम समय है।नसों में दर्द बन सकता है।
उपाय:- घी का दीपक बरगद के वृक्ष के समक्ष लगाये

*कर्क:-* परिवार को लेकर चिंता रहेगी।त्वचा रोग पीड़ा दे सकता है।क्रोधी स्वभाव रहेगा।धन चोरी हो सकता है।सेवक वर्ग को लेकर मन व्यथित होगा।
उपाय:- राई पॉकेट मे रखे

**सिंह:-* सेहत कमजोर होगी  आप व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
उपाय:- सीधे हाथ मे लाल धागा बांधे

**कन्या:-* मित्रो का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। आज सोच-समझकर फैसला लें। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
उपाय:- केल के पत्ते पर हल्दी रखकर श्रीविष्णु को अर्पण करे

*तुला:-* आज का दिन मिश्रत फलदायी साबित होगा। बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। लोहे से चोट बन सकती है।
उपाय:- स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार मे बनाये

**वृश्चिक* मन मे सोची बात आज पूर्ण होगी।मेहमानों का आगमन होगा।कल्पना से अधिक धन अर्जन होगा।दांतो में समस्या हो सकती है।
उपाय:- ब्राह्मण को भोजन कराये

*धनु:-* पुराने मित्रों से मिलने के अवसर बनेंगे।देवालय निर्माण में दान देने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।फलों के व्यापार में लाभ होगा।
उपाय:- पंचमेवा संत महत्माओ को दे

*मकर:-*  दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:- सिंदूर माता मंदिर मे अर्पण करे

*कुम्भ:-* मान सम्मान को लेकर आप ज्यादा शतर्क रहेगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।अचानक धनागमन मन को प्रफुल्लित करेगा।वाणी में मधुरता होगी।
उपाय:- ज़रूरतमन्द को वस्त्रदान करे

**मीन:-* आज के दिन शतर्क रहना बहुत आवश्यक है।  आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
उपाय:- हरी इलाइची श्रीकृष्ण को अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top