सीहोर के थाना भैरूंदा क्षेत्र में 7 वर्षीय बालिका का बाजार में साथ छूटने पर रास्ता भटकी, डायल-112 जवानों ने माता-पिता से मिलाया

सीहोर के थाना भैरूंदा क्षेत्र में जेपी मार्केट में एक 07 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/08/2026 को रात्रि 09:32 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भैरूंदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक जितेंद्र कीर एवं पायलेट नरेंद्र सोलंकी ने मौके पर पहुँचकर

बालिका को संरक्षण में लिया और बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया की नयापुरा गाँव की रहने वाली है,परिजन के साथ बाजार आयी थी साथ छूटने से रास्ता भटक गयी। डायल-112 जवानों ने बालिका के बताये अनुसार एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर नयापुरा गाँव पहुंचे,आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन मिले। बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालिका को माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

*मेंष:-*  आज आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम है। पारिवारिक आनन्द में वृद्धि होगी। रसूखदारों से नज़दीकियां बढ़ेंगी। समाज में छवि निखरेगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। नये करियर की तलाश पूरी होगी।
उपाय:- 11 स्वास्तिक शिव मंदिर में बनाएं

**वृष:-* आज जीवन में कोई नई शुरुआत करने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी तय है कि किसी भी योजना को अमल में लाने के लिए कुछ खर्च भी करना पड़ेगा जिससे आगे चलकर प्रगति भी होगी और लाभ भी होगा। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी।
उपाय:- गौ माता की सेवा करें

*मिथुन:-* आज कार्यक्षेत्र में हानि का योग है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मध्यान के बाद बिगड़े काम और रिश्ते पटरी पर लौटते नज़र आयेंगे।व्यापार में नये अवसर प्राप्त हो सकते है।
उपाय:- सूर्य देव का पूजन करें

**कर्क:-**   आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। मध्यान उपरांत,आलस्य, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं।
उपाय:- तुलसी के पांच पत्ते श्री विष्णु को अर्पण करें

*सिंह:-* आज धन कमाने के बहुत सारे अवसर मिलने वाले है। व्यापार और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते है। प्रेम सम्बंधो में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
उपाय:- पांच गोल सुपारी हनुमान मंदिर में अर्पण करें

**कन्या:-* आज किस्मत आपका साथ देगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।कार्यों में जल्दबाजी न करना बेहतर होगा।  सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के रूके काम बनेंगे।स्वस्थ्यय अनुकूल रहेगा।
उपाय:- मां सरस्वती को सफेद फूल अर्पण करें

**तुला:-* आज परिवार की  चिंतित हो सकती है। जो लोग कुछ नया शुरु करने का सोच रहे हैं उन्हें कुछ कठिनाईयों का सामना करना पङ सकता है।दोपहर बाद समाजिक स्तर पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना संभव है ।
उपाय:-  संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें

*वृश्चिक:-* आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
उपाय:- पूजा पात्र मंदिर मे दान करे

*धनु:-* आज मित्रों व सहयोगियों की मदद से कार्य बनेंगे। नए कारोंबार में लाभ की स्थिति बनेगी। नए व महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बन सकते है। उच्चाधिकारी से कोई बड़ा उपहार मिल सकता हैं।
उपाय:- माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक लगाये

*मकर:-* आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें।
उपाय:- दही पीपल के वृक्ष में अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें नुकसान हो सकता है।पेट रोग परेशान कर सकता है।
उपाय:- पीपल के पत्ते पर ॐ लिखकर श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें

**मीन:-*  आज यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा में मनोंरजन होगा। नया साथी मिल सकता है। संबंधियों से भी मुलाकात होगी। पार्टनर सपोर्ट करेगा।गुप्त धन मिलने की सम्भवना है।पारिवारिक स्नेह में वृद्धि होगी।
उपाय:- पांच बत्तियों के दीपक से हनुमान जी की पूजा करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top