
आष्टा, 6 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक 5 एवं 6 अगस्त को आष्टा स्थित गोकुलधाम गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मध्यभारत प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना, छात्रहित से जुड़े विषयों तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर व्यापक चिंतन-मंथन किया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, परिसर कार्य, सेवा गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं छात्र समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने-अपने क्षेत्रों में छात्रहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर एबीवीपी के छत्तीसगढ़ मध्यभारत प्रान्त के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस जी सुखाड़िया, प्रांत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जी सर, एवं मध्यभारत प्रान्त संगठन मंत्री श्री रोहित जी दुबे, अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अभाविप सदैव छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए समर्पित संगठन रहा है तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा। दो दिवसीय बैठक के सफल आयोजन पर आष्टा नगर इकाई एवं सीहोर जिला इकाई के सभी कार्यकर्ताओं ने आगंतुक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों एवं नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

*मेंष:-* आज धार्मिक पर्यटन आदि के योग है।गौरवपूर्ण दिन रहेगा।यश की प्राप्ति होंगी।इच्छिद कामनाएं पूरी होंगी।अभिमान से बचे,नुकसान हो सकता है।
उपाय:- मिश्री शिव जी को अर्पण करे
**वृष:-* आज वाक्य चातुर्य गुणों से आप कार्य कर परिस्तिथियां अपने अनुकूल करेंगे।भाग्योदय का समय है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:-तीर्थ जल से स्नान करे

*मिथुन:-* आज कर्ज,क्लेश,रोग से कुछ परेशान हों सकते है।वाणी में तेजपन शत्रु बना सकते है।बड़े खर्च से मन चिंतित रहेगा।मित्र सहयोग बन सकता है।
उपाय:- मिश्री मंदिर मे अर्पण करे
**कर्क:-** आज भागीदारी एवं कारोबार के प्रति अनुकलता रहेंगी,जिससे उत्साह उमंग की लहर जागेगी।पुराने कार्य पूर्ण होंगे।न्यायिक उलझने सुलझेंगी।आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
उपाय:- पीली सरसो शिवा जी पर अर्पण करें

*सिंह:-* आज तंत्र, मंत्र विधा में रुचि बढ़ेगी।अनायास लाभ की प्राप्ति होगी।शारीरिक रोगों में सुधार सम्भव है।हड्डी जोड़ो का दर्द तकलीफ दे सकता है।स्पष्टवादिता से अनुकलता रहेगी।
उपाय:-महिलाओ को मिष्ठान खिलाये
**कन्या:-* आज कर्मठता,लगनशीलता से समय आपके पक्ष में होगा।जीवनसाथी का सुख उत्तम रहेगा।विध्न बाधाओं पर विजय प्राप्त करेंगे।पारिवारिक समस्या दूर होगी।
उपाय:-लाल वस्त्र जलाशय मे प्रवाहित करे

**तुला:-* आज व्यापार,व्यवसाय,घर गृहस्थी में विपरीतता का वातावरण भय उत्पन्न करेगा।अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है।स्वतंत्र कार्य की रूपरेखा बनेगी।
उपाय:- गेंहू मंदिर मे दान करे
*वृश्चिक:-* आज समस्त कार्यो में सामान्यतया अच्छे योग बनना प्रारम्भ होंगे।आत्मबल में वृद्धि जबाबदारी बढ़ेगी।मानसिक थकान कम होगी।कार्य मे गतिशीलता बढ़ेगी।
उपाय:-केसरिया ध्वजा घर पर लगाये

*धनु:-* आज परिवार में सुख शांति और शुभ कार्य होने के योग है।वाहन, मकान,जमीन,जायदाद विस्तार में व्यय होगा।किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से प्रगति अवसर मिलेंगे।
उपाय:- संत सेवा करे
*मकर:-* आज कार्य स्थल व स्वरूप में वृद्धि संभव है।कार्यक्षेत्र में अच्छे सहयोगी मिलेंगे।व्यापारी,अधिकारी को सफलता संभव है।कारोबार में अड़चन दूर होगी।
उपाय:- मसूर वृषभ को खिलाये

*कुम्भ:-* आज अशांति,तनाव,तंगाई व शरीर पीड़ा हो सकती है।अपने ही लोगो से धोखा होगा।चोट लगने का भय है।व्यापारी,नेता,अधिकारी को संकट रहेगा।
उपाय:-सत्यनारायण कथा करे
**मीन:-* आज समय लाभदायक है,प्रगति के अवसर मिलेंगे।आर्थिक क्षेत्र में राहत मिलेगी।भाग्य,धर्म,अर्थ व स्त्री से सुख अनुभव करेंगे।किसान श्रमिक व विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय:- बिंदिया देवी मंदिर मे अर्पण करे
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539**

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*