
आष्टा । अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव चौधरी सुरेंद्र कुमार लोहट तथा राष्ट्रीय महासचिव/मध्यप्रदेश प्रभारी राहुल निन्धाने से विचार-विमर्श उपरांत प्रदेश अध्यक्ष नवीन पारछै नेआष्टा नगर के युवा नेता राजेश घेंघट को अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। राजेश घेंघट वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी आष्टा नगर मंडल में नगर मंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

घेंघट सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं तथा समाजहित के विषयों में उनकी सक्रियता और समर्पण सराहनीय रहा है।
उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, समाजसेवा की भावना एवं निरंतर सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। घेंघट की नियुक्ति से समाजजनों में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण व्याप्त है। क्षेत्रभर से स्नेही जनों ने घेंघट को बधाई शुभकामनाएं दी गई ।

*मेंष:-* आज पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।सम्पत्तियों का लेनदेन लाभकारी होगा।
*उपाय:- माता-पिता को मिष्ठान खिलाएं*
**वृष:-* आज परिश्रम अधिक प्रतिफल कम रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
*उपाय:- हवा छोटी कन्या को खिलाएं*

*मिथुन:-* आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा।
*उपाय:- गुरु मंत्र का जाप करें*
कर्क:- आज कईं दिनों से वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो पूरी होगी। यदि आप ये सोच रहे हैं कि किस तरीके से अपने व्यापारिक संस्थान की आय को बढ़ाया जाए, तब जल्दी ही इसके सुखद परिणाम आपको मिलेंगे।कर्ज में कमी होगी।
*उपाय:- कृष्ण मंदिर में मोर पंख समर्पित करें*

*सिंह:-* आज व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
*उपाय:- हनुमान अष्टक का पाठ करें*
**कन्या:-* आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यक्षेत्र में बुरे माहौल का एहसास होगा।
*उपाय:- सिंदूर अपने पॉकेट में रखें*

**तुला:-* आज कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
*उपाय:- गीता जी के प्रथम अध्याय का पाठ करें*
*वृश्चिक:-* आज नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी हो सकते हैं। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
*उपाय:- जल घट दान मंदिर में दान करे*

*धनु:-* आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं।ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं।
*उपाय:- लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करें
*मकर:-* आज क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। परिवारजनों के बीच में बहस न हो, इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।
*उपाय:- शिव मंदिर में 21 बार ॐ लिखें*

*कुम्भ:-* आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
*उपाय:- ब्राह्मण पुत्र को तुलसी की माला दें*
**मीन:-* आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकते है। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा.
*उपाय:- जरूरतमंद को गर्म कपड़े दान करें*
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।