इनर व्हील क्लब आष्टा ने डायलिसिस मरीजों को वितरित किए विशेष गाउन व फल, चिकित्सकों का किया सम्मान

आष्टा- सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित इनर व्हील क्लब आष्टा द्वारा सोमवार को स्थानीय शासकीय सिविल अस्पताल में एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने मरीजों की सहायता करने के साथ-साथ चिकित्सा जगत के योद्धाओं का भी उत्साहवर्धन किया।*सेवा कार्य के मुख्य बिंदु:-मरीजों को सुविधा:- क्लब की सदस्यों ने अस्पताल पहुँचकर डायलिसिस वार्ड में उपचाररत मरीजों को इनर व्हील ब्रांडिंग के विशेष ‘डायलिसिस गाउन’ और फल वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक सुविधा और राहत प्रदान करना था।

चिकित्सकों का सम्मान:- कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के सभी चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सेठिया को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रेरणादायी सेवा:- क्लब की पदाधिकारियों ने चिकित्सकों द्वारा मरीजों के प्रति समर्पण और उनकी सेवा भावना को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया। क्लब का संकल्प- क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी ने बताया कि इनर व्हील क्लब निरंतर समाजहित और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेगा। कार्यक्रम के अंत में मरीजों और उनके परिजनों ने क्लब की इस सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति- इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुनीता सोनी, उपाध्यक्ष दीपिका सोनी, एडिटर अर्चना सोनी, कोषाध्यक्ष सीमा बैरागी, जूली वैष्णव, विद्या खंडेलवाल, डॉ. चंद्रा जैन, डॉ. अर्चना सोनी, अक्षिता सोनी, प्रतिभा नागर, रीना शर्मा, आशा सोनी, दीप्ति सोनी, तम्मना जैन, बीएमओ डॉ. अमित माथुर सहित क्लब की अनेक सदस्याएं और अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

मेंष:-*  आज व्यापार में रुकावट व लाभ की कमी हो सकती है।नौकरीं में चिंताओं का समय रहेगा।परिवारिक सुख में कमी हो सकती है।उधार धन मिल सकता है।

उपाय:- फल का दान ब्राह्मण को करे

**वृष:-* आज सामाजिक सेवा में आपका योगदान अतुलनीय रहेगा।कार्यक्षेत्र में उन्नति बनेगी।निजी सम्पत्ति में वृद्धि सम्भव है।अल्प अवधि निवेश फायदेमंद रहेगा।

उपाय:- गुड़ कन्या को खिलाएं

*मिथुन:-* आज रुके कार्य सिद्ध होंगे।धार्मिक कार्यो में रुचि अधिक रहेगी।भाई बन्धुओ से मेलजोल बढेगा,पर व्यय अधिक रहेंगे।काम का विस्तार हो सकता है।

उपाय:- आंकड़े के वृक्ष की पूजा करे

**कर्क:-** आज अपने सपनो ला साकररूप देने ला समय है।अधूरे कार्य पुरे करने के लिये रणनीति बन सकती है।मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होंगी।ईष्टदेव आराधना उत्तम है।

उपाय:- हल्दी श्रीकृष्ण को अर्पण करे

*सिंह:-* आज  गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे,वे आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।अचानक यात्रा तथा पारिवारिक कलह से मानसिक शारिरिक हानि हो सकती है।आज सूर्य आराधना श्रेष्ठ रहेगी।

उपाय:- केल के पत्ते पर दही भात रखकर शिव जी को अर्पण करे

**कन्या:-* आज घर मे सुख शांति का माहौल रहेगा।निवेश फायदेमंद रहेगा।शिक्षा क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे।आपके साथी आपकी भवनाओं का सम्मान करेंगे।

उपाय:- कांसे का पात्र ब्राह्मण को दे

**तुला:-* आज आपको अपना मनचाहा कार्य करने का अवसर मिलेगा।धन संचय होगा तथा रुका धन वापस मिलेगा।पैसे कमाने के अन्य रास्ते भी सामने दिखाई देंगे।संक्रमण से सावधान रहें।

उपाय:- बदाम मातारानी को अर्पण करे

**वृश्चिक* आज धार्मिक रुचि का विस्तार होने से संपर्क सूत्र बढ़ेंगे।संतानपक्ष से सहयोग मनचाहा रहेगा।रचनात्मक कार्यो के प्रति रुचि अधिक रहेगी।यात्र का सुखद योग बनता दिख रहा है।

उपाय:- मिष्ठान श्रीगणेश को अर्पण करे

*धनु:-* आज लाभ कम व्यय अधिक होने से मन खिन्न होगा।नौकरीं पेसा लोगो की उच्चाधिकारियों से तक़रार हो सकती है,जो चिंता का कारण बनेगी।छोटे आरोपों से आज गुजरना पड़ सकता है।

उपाय:-माखन मिश्री बच्चों को वितरित करें

*मकर:-*  आज पराक्रम और पुरुषार्थ से आप अटके कार्य पूर्ण करेंगे।शुभ कार्यो में धन का व्यय होगा।छोटे भाइयों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।लम्बी दूरी की यात्रा टाल दे।मन शांत रखे।

उपाय:-भैरव पर सिंदूर अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज ननिहाल से शुभ समाचार मिलेगा व्यापारिक स्तिथि मजबूत रहेगी।शत्रुजनित लोकापवाद से सावधान रहें।चलते कार्यो में लाभ मिलेगा।भाग्यफल श्रेष्ठ है।

उपाय:-पान का बीड़ा शनिदेव को अर्पण करें

**मीन:-* आज का दिन रोमांच से परिपूर्ण रहेगा।नित नये अनुभवों से परिचित होने का मौका मिलेगा।कुछ समस्याओं का अंत होगा साथ ही नवीन चुनोतियों से सामना भी करना पड़ेगा।गौ सेवा करे लाभ होगा।

उपाय:-मसूर भगवान शिव पर अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकाले सकते हैं।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top