5 सितंबर को निकलेगा गोगा नवमी का भव्य चल समारोह
वीर गोगा देव समिति का गठन, शुभम सारवान बने अध्यक्ष

आष्टा। जाहरवीर गोगा जी को राजस्थान का प्रमुख लोकदेवता माना जाता है। उन्हें नागों एवं सर्पों के देवता के रूप में भी श्रद्धापूर्वक पूजा जाता है। श्रावणी पूर्णिमा से गोगा नवमी तक श्रद्धालुओं द्वारा गोगा जी की पूजा-अर्चना की जाती है। गोगा नवमी का पर्व विशेष रूप से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 5 सितंबर 2026 को गोगा नवमी के अवसर पर आष्टा में भव्य चल समारोह एवं जुलूस उत्साह और उमंग के साथ निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर वीर गोगा देव समिति, वाल्मीकि समाज हाथीखाना,

आष्टा द्वारा समिति का गठन किया गया है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी वाल्मीकि समाज का प्रमुख धार्मिक पर्व है। इस दिन समाजजन अपने आराध्य गोगा देव अर्थात जाहरवीर गोगा जी का जन्मोत्सव मनाते हैं। गोगा नवमी पर नागों की पूजा का भी विधान है। श्रद्धालु गोगा देव की छड़ी एवं निशान की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी- गोगा नवमी चल समारोह (छड़ी निशान) के लिए शुभम सारवान को अध्यक्ष तथा आयुष सांगते को उपाध्यक्ष चुना गया है। समिति में सोनू गेहलोतरे, धर्मेंद्र कंडारे, भगत अनिल सांगते, परमानंद सांगते, विजय सांगते, अशोक सांगते, विनोद सांगते,

कमलेश सांगते, अमरदीप सांगते, बंटी कंडारे, राकेश सांगते, संतोष सारवान, रितेश सांगते, हरिप्रसाद चावरिया, मनोज गेहलोतरे, संजय गेहलोतरे, देवीलाल नरवले, वीरू गेहलोतरे, प्रकाश चावरिया, अनिल चावरिया, अमित सांगते, दीपक नरवले, शुभम सांगते, तरुण खटक एवं रवि चावरिया सहित समाजजन शामिल हैं। समिति सदस्यों ने बताया कि गोगा नवमी के चल समारोह को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जाहरवीर गोगा देव के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की गई है।

*मेंष:-* आज धार्मिक पर्यटन आदि के योग है।गौरवपूर्ण दिन रहेगा।यश की प्राप्ति होंगी।इच्छिद कामनाएं पूरी होंगी।अभिमान से बचे,नुकसान हो सकता है।
उपाय:- मिश्री शिव जी को अर्पण करे
**वृष:-* आज वाक्य चातुर्य गुणों से आप कार्य कर परिस्तिथियां अपने अनुकूल करेंगे।भाग्योदय का समय है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:-तीर्थ जल से स्नान करे

*मिथुन:-* आज कर्ज,क्लेश,रोग से कुछ परेशान हों सकते है।वाणी में तेजपन शत्रु बना सकते है।बड़े खर्च से मन चिंतित रहेगा।मित्र सहयोग बन सकता है।
उपाय:- मिश्री मंदिर मे अर्पण करे
**कर्क:-** आज भागीदारी एवं कारोबार के प्रति अनुकलता रहेंगी,जिससे उत्साह उमंग की लहर जागेगी।पुराने कार्य पूर्ण होंगे।न्यायिक उलझने सुलझेंगी।आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
उपाय:- पीली सरसो शिवा जी पर अर्पण करें

*सिंह:-* आज तंत्र, मंत्र विधा में रुचि बढ़ेगी।अनायास लाभ की प्राप्ति होगी।शारीरिक रोगों में सुधार सम्भव है।हड्डी जोड़ो का दर्द तकलीफ दे सकता है।स्पष्टवादिता से अनुकलता रहेगी।
उपाय:-महिलाओ को मिष्ठान खिलाये
**कन्या:-* आज कर्मठता,लगनशीलता से समय आपके पक्ष में होगा।जीवनसाथी का सुख उत्तम रहेगा।विध्न बाधाओं पर विजय प्राप्त करेंगे।पारिवारिक समस्या दूर होगी।
उपाय:-लाल वस्त्र जलाशय मे प्रवाहित करे

**तुला:-* आज व्यापार,व्यवसाय,घर गृहस्थी में विपरीतता का वातावरण भय उत्पन्न करेगा।अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है।स्वतंत्र कार्य की रूपरेखा बनेगी।
उपाय:- गेंहू मंदिर मे दान करे
*वृश्चिक:-* आज समस्त कार्यो में सामान्यतया अच्छे योग बनना प्रारम्भ होंगे।आत्मबल में वृद्धि जबाबदारी बढ़ेगी।मानसिक थकान कम होगी।कार्य मे गतिशीलता बढ़ेगी।
उपाय:-केसरिया ध्वजा घर पर लगाये

*धनु:-* आज परिवार में सुख शांति और शुभ कार्य होने के योग है।वाहन, मकान,जमीन,जायदाद विस्तार में व्यय होगा।किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से प्रगति अवसर मिलेंगे।
उपाय:- संत सेवा करे
*मकर:-* आज कार्य स्थल व स्वरूप में वृद्धि संभव है।कार्यक्षेत्र में अच्छे सहयोगी मिलेंगे।व्यापारी,अधिकारी को सफलता संभव है।कारोबार में अड़चन दूर होगी।
उपाय:- मसूर वृषभ को खिलाये

*कुम्भ:-* आज अशांति,तनाव,तंगाई व शरीर पीड़ा हो सकती है।अपने ही लोगो से धोखा होगा।चोट लगने का भय है।व्यापारी,नेता,अधिकारी को संकट रहेगा।
उपाय:-सत्यनारायण कथा करे
**मीन:-* आज समय लाभदायक है,प्रगति के अवसर मिलेंगे।आर्थिक क्षेत्र में राहत मिलेगी।भाग्य,धर्म,अर्थ व स्त्री से सुख अनुभव करेंगे।किसान श्रमिक व विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय:- बिंदिया देवी मंदिर मे अर्पण करे
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*