संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल की अनूठी पहल:- नवीन प्रवेशार्थियों और जरूरतमंद बालिकाओं को वितरण की गई निःशुल्क स्कूल ड्रेस

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- स्थानीय वार्ड क्रमांक 15 स्थित प्रतिष्ठित ‘संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल’ में विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और सामाजिक सरोकार को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सर्वेश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवीन प्रवेश लेने वाली छात्राओं एवं जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क स्कूल ड्रेस का वितरण रहा। शिक्षा के प्रसार और समाज के हर वर्ग तक इसे सुलभ बनाने की दिशा में विद्यालय का यह कदम बेहद सराहनीय रहा है।

*गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति-* इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीआरसी अजब सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद तेजसिंह राठौर, वरिष्ठ पत्रकार एवं एडवोकेट नीलेश कुमार शर्मा, ओमकार सिंह, तथा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला संयुक्त सचिव धनंजय जाट ने विशेष रूप से शिरकत की।

*अतिथियों का स्वागत और सांस्कृतिक शुरुआत-* कार्यक्रम का शुभारंभ ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर सर्वेश उपाध्याय एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने सभी पधारे हुए अतिथियों का पुष्पमालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

*अतिथियों द्वारा दिया गया प्रेरणादायी उद्बोधन-* ड्रेस वितरण के पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने संस्कृति स्कूल द्वारा की गई इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में समानता और आत्मविश्वास की भावना जगाते हैं। अतिथियों ने जोर देकर कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और उन्हें कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलता है।

*सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम-* कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का बेहद आकर्षक और सफल संचालन अनीता ताम्रकार और राज परिहार सर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ इस अनुकरणीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

*मेंष:-* आज उत्साह व ऊर्जा के साथ सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आगमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है।
उपाय:- बरगद के वृक्ष पर कच्चा सुत अर्पण करें

**वृष:-* आज पूरा दिन परिश्रम के अनुपात में दोगुना लाभ आपको मिल सकता है। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ लाभ की  संभावना है।
उपाय:- सफेद वस्त्र धारण करें

*मिथुन:-* आज धार्मिक,सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में कार्य प्रगतिशील होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा।  सुंदर जगह पर पर्यटन का   पूरे दिन को आनन्दमय बना देगा। जीवनसाथी से विवाद न करे।
उपाय:-  हाथी की तस्वीर अपने पॉकेट में रखें

कर्क:-  आज का दिन विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे।किसी पर अतिविश्वास भारी पड़ सकता है।
उपाय:- ब्राह्मण को तुलसी की माला दें

*सिंह:-* आज नियति आप पर मेहरबान है। भाग्य आपका प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।
उपाय:- श्री गायत्री चालीसा का पाठ करें

**कन्या:-* आज  स्नेहीजन और मित्रों के समाचार आपको खुशी देंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।दान धर्म मे मन लगेगा।
उपाय:- गीता जी मंदिर में दे

**तुला:-* आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। खुद पर संयम रखें।  धन संबंधित लेन-देन में अनुकलता रहेगी। मानसिक रूप से  स्वस्थ रहेंगे।
उपाय:- मंदिर में अखंड श्रीफल रखें

*वृश्चिक:-* आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। धन व वस्तु की चोरी की सम्भवना है। ईष्टदेवता का नामस्मरण और आध्यात्मिकता का अनुसरण इन समस्याओं का निवारण है।
उपाय:- देवी मंदिर में नीली चूड़ियां अर्पण करें

*धनु:-* आज घर के सदस्यों के साथ जरुरी चर्चा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढ़ेगा
उपाय:- देव स्थल पर सेवाकरें

*मकर:-* आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। नए कार्यों का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं।
उपाय:-कुशा श्रीविष्णु पर अर्पण करे

*कुम्भ:-* आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंता रहित होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आज आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है।
उपाय:- लाल धागा अपने सीधे हाथ में बांधे

**मीन:-* आज मन मे उदाशीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धन हानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।
उपाय:-नौ बेल पत्र पार्वती जी पर अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top