समाजसेवी ओमप्रकाश प्रजापति बने दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

आष्टा- सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवी ओमप्रकाश प्रजापति को दशहरा उत्सव समिति, पार्वती नगर (अलीपुर) का सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया है। इस नियुक्ति पर बायपास चौपाटी के नागरिकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर बायपास चौपाटी पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहाँ नागरिकों ने श्री प्रजापति का साफा बांधकर और पुष्पमाला पहनाकर किरण कुमार शर्मा , राहुल परमाल, कमल मालवीय, राकेश प्रजापति, संजय मेवाड़ा, अर्जुन प्रजापति, महेश मेवाड़ा ,राजेश मेवाड़ा सरपंच, भव्यांश मेवाड़ा , सुनील मालवीय, रमेश प्रजापति, अर्जुनसिंह आदि ने स्वागत किया।

Oplus_16908288

30,सितम्बर,2026, बुधवार मास आश्विन कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्थी दोपहर 02.57 तक रहेगी।नक्षत्र भरणी सुबहा 07.37 तक उसके बाद कृतिका रहेगा। चन्द्र:- मेष का चंद्र दोपहर 01.14 तक रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

Oplus_16908288

**मेंष:-*  आज मित्रों से अच्छे सम्बन्धो का लाभ आपको मिलेगा।अर्थ के साधनों में बढ़ोतरी रहेगी।पूर्व में किया इन्वेस्टमेंट आज वृद्धिमान होगा।
उपाय:-जल में तुलसी डालकर जल ग्रहण करें

**वृष:-* आज  व्यर्थ के कार्यो में समय की बर्बादी से दिन व्यतीत होगा।परिश्रम अधिक ओर फ़ल शुन्यस्तर का रहेगा।श्वांसों के रोग से पीड़ा चिंता दे सकती है।जल से भय बनेगा।
उपाय: श्रीहनुमान मंदिर में गुड़ दान करें

*मिथुन:-* आज मानसिक कसरत का दिन है हर कार्यो में तार्किक विश्लेषण रहेगा।रत्न,आभूषण से चल अचल रुप में आय बढ़ेगी।स्वस्थ्यय अनुकूलता रहेगी।
उपाय:-भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पण करें

कर्क:- आज बीते दिनों जो हानि हुई उसकी भरपाई हो सकती है।किसी नवीन प्रोजेक्ट की शुरुआत मजबूत ढाल बनकर सामने आयेगी।पत्नी के भाग्य से सुखद स्तिथि निर्मित होगी।
उपाय:देवी मंदिर में आज भजन करें

*सिंह:-* आज नवीन भूमि पर निर्माण कार्य का श्रीगणेश हो सकता है।नौकरीं में रुके कार्य भी पूर्ण हो सकते है।लम्बे समय से रुकी उधारी  मिल सकती है।पैरों में चोट का डर है।
उपाय:-केले का फल श्रीनारायण को अर्पण करें

**कन्या:-* आज घर मे किसी की रोगगरस्ता से वातावरण दुःखित हो सकता है।अधिक खर्च बजट को बिगाड़ेगा।धन व समय दोनो अपव्यय हो सकता है।नौकरीं व व्यापार में समय विपरीत होगा।
उपाय:पीपल के पेड़ की पूजा करें

**तुला:-* आज कुटुंब की एकता से आपको उच्चमनोबल मिलेगा।उच्चशिक्षा में आ रही बाधाओं से मुक्ति का रास्ता दिखाई देगा।सुखद समाचार ईश्वरीय आस्था को मजबूत करेगा।
उपाय:-श्रीराम मंदिर में पंचमेवा अर्पण करें

**वृश्चिक* आज आपके ख़िलाब रची जा रही शत्रुपक्ष की रणनीतियां असरहीन होगी। कार्यस्थल पर एक छत्र आपका नेतृत्व रहेगा।परिवार का कोई बड़ा कार्य आज आप सम्पन्न करेंगे।
उपाय:- पक्षियों को दाना खिलाएं

*धनु:-* आज लेनदेन के मसलों में आपको आशानुकूल परिणाम मिलेंगे।किसी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर दर्शन लाभ ले सकते है।आभूषण संभाल कर रखे गुम या चोरी होने का समय है।वाहन से लाभ बनेगा।
उपाय:ब्राह्मण को तांबे का कलश दान करे

*मकर:-*  आज चलते हुऐ कार्यो में एकदम व्यावधान उत्पन्न हो सकता है।गिरने से चोट की सम्भवना भी है।किसी की निंदा से बचे नही तो विवाद अपयश कारक रहेगा।आभूषण खरीद हो सकती है।
उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं

*कुम्भ:-*  आज स्थाई सम्पत्ति को खरीदने बेचने का उत्तम समय है।गम्भीर विषयों को लेकर पक्षकार से की गई वार्ता सफल रहेगी।शेयर बाजार में अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।मादक पदार्थो के सेवन से बचे।
उपाय:शनिदेव को काले तिल अर्पण करे

**मीन:-* आज ग्राहकी में अनुकूलता से व्यापार विस्तार करने का मन होगा।उधार लिया गया धन वापस लौटा सकते है।रात्री का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।लोगो से मेल मिलाप  होगा।
उपाय:जलाशय के समक्ष संध्या में दीपक लगाए

Oplus_16908288

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top