
धंनजय जाट आष्टा 7746898041- इनर व्हील क्लब आष्टा द्वारा समाजसेवा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से लगातार विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में क्लब द्वारा ‘प्रोजेक्ट ऑरेंज वर्ल्ड’ के तहत स्थानीय एकलव्य अकादमी में एक भव्य ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कल्पनाशक्ति व रंगों के माध्यम से कागजों पर बेहतरीन कलाकृतियां उकेरीं।

प्रतियोगिता के पश्चात विजेता एवं सहभागिता करने वाले सभी बच्चों को क्लब की ओर से आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही, बच्चों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी भेंट की गईं, ताकि बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर क्लब की *अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी* ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, *“बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे रचनात्मक मंचों की अत्यधिक आवश्यकता है। ‘प्रोजेक्ट ऑरेंज वर्ल्ड’ का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और खेलकूद के प्रति रुचि पैदा करना है। हमें खुशी है कि इन बच्चों में असीम प्रतिभा है, और इनर व्हील क्लब हमेशा ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के उज्जवल भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”

कार्यक्रम में क्लब की *उपाध्यक्ष दीपिका सोनी** और *एडिटर अर्चना सोनी* ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय परिवार की ओर से संचालक मनीष सोनी, सुमन सोनी, प्राचार्य हिमांशु शर्मा, अर्चना वर्मा, हर्षिता पिपलोदिया, कविता श्रीवास्तव, प्रियंका मेवाड़ा, सिया तोमर, रोशनी अंकित आदि अन्य उपस्थित रहे। विद्यालय स्टाफ ने इनर व्हील क्लब आष्टा के इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और क्लब का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान्न वितरित कर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

*मेंष:-* आज माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। आभूषण खरीदी के योग है। *उपाय:-पॉकेट मे सिंदूर रखे*
**वृष:-* आज विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्य की बुराई होगी।भागदौड़ रहेगी।पेट के रोग परेशान कर सकता है।किसी को उधार धन न दे।
*उपाय:-ऋतुफल मंदिर मे दे*

*मिथुन:-* आज लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे।अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी।शिक्षा,लेखन क्षेत्रो में सफलता अच्छी रहेगी।
*उपाय:-रोगी व्यक्ति की सेवा करे*
कर्क:- आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा. आप अपने जीवन की कुछ यादगार लम्हो का आनंद ले रहे होंगे।जल तत्व व्यापार में वृद्धि होगी।
*उपाय:-बच्चो को चॉकलेट बांटे*

*सिंह:-* आज बैंकिंग क्षेत्र तथा कमीशन के कार्यो से जुड़े जातको को अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते है। आँखों तथा स्किन से सम्बंधित किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या राहत मिल सकती है।
*उपाय:-शनिदेव को नीला पुष्प अर्पण करे*
**कन्या:-* आज सेहत तथा धन के मामलों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थितियां अच्छी नही रहेंगी। व्यापारिक वर्ग के जातको को बडे नुकसान की सम्भावना रहेगी। छात्र वर्ग को सफलता मिल सकती है।
*उपाय:-गौमाता को हरा चारा खिलाये*

**तुला:-* आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। कार्य क्षेत्र से सम्बंधित की गई यात्रा सफल होगी।
*उपाय:- वस्त्र का दान करें*
*वृश्चिक:-* आज आय एवं लाभ के मार्ग सुदृढ होंगे, संतान को सुख का योग है, मूत्राश्य संबधी परेशानी का सामना करना पड सकता है, आकस्मिक धनागम के भी योग बनते हैं, चोट चपेट से सावधान रहें।
*उपाय:-गुग्गल से घर मे होम करे*

*धनु:-* आज पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगे। काफी समय से अटके काम को पूरा कर सकते हैं।अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा।
*उपाय:- 11 लोंग देवी को*
*मकर:-* आज नौकरी में उन्नती के योग हैं, वाहन हानी के कारण परेशानी होगी, दैनिक रोजगार के क्षेत्र में परेशानी होगी, पत्नी के स्वास्थ्य में ध्यान दें परेशानी हो सकती है, धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं, पिता के स्वास्थ्य में बाधा होगी ध्यान दें।
*उपाय:- कच्चा दूध नदी में प्रवाहित करें*

*कुम्भ:-* आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी।
*उपाय:- माखन मिश्री श्री कृष्ण मंदिर में दान करें*
**मीन:-* आज आपकी कोई बहुत बड़ी जरूरत समय पर पूरी होगी। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही स्तर पर बदलाव की आवश्यकता है। जगह में परिवर्तन करने से तरोताजा महूसस करेंगे। नए कार्य से आमदनी आनी शुरू हो सकती है।
*उपाय:- हल्दी श्री विष्णु को अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*