नंदी महाराज के विवाह से अक्षय फल की प्राप्ति होती है- मिट्ठूपुरा सरकार

आष्टा। माता-पिता हंसे। और भगवान फंसे। मिट्ठूपुरा सरकार। स्वर्गीय माता जी की स्मृति में केडा केड़ी का विवाह ग्राम बापचा दौनिया मे। जीवन सिंह, विश्राम सिंह, रतन सिंह ठाकुर द्वारा अपनी स्वर्गीय माताजी श्रीमती अजुध्या बाई धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मोती सिंह जी के उत्तर कार्य में भागवत भूषण संत श्री मिट्ठूपुरा सरकार की सद् प्रेरणा से अनंदान विशाल भंडारे के साथ गाय के बछड़ा और बछड़ी का विधि विधान से विवाह संपन्न करवाकर समाज को समर्पित किया। इस अवसर पर संत श्री मिट्ठूपुरा सरकार द्वारा सत्संग के माध्यम से बताया कि नंदी महाराज के विवाह से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। प्रत्येक पुत्र को अपने माता-पिता की स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए ऐसे धार्मिक कर्म अवश्य करना चाहिए। क्योंकि माता ही निर्माता है। संसार में मां से बड़ा कोई देवता नहीं है। इसलिए हमेशा माता-पिता की सेवा करना चाहिए। संत भी लिखते हैं। जननी जने तो भक्तजन, के दाता के सूर। नहीं तो रइज बांझ भली, मती गवाजे नूर। इस अवसर पर संत श्री धर्मदास जी, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पंडित हरिशंकर जी, देवी सिंह जी परमार पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, कृपाल सिंह पटडा, सोनू गुणवान, कुमेर सिंह भाटी, महेंद्रसिंह धाम, बलजीत सिंह चौहान कमल सिंह चौहान, सुनील फरेला सहित हजारों की संख्या में समाज जन पधारे। और धर्म लाभ प्राप्त किया।

27,नवंबर,2026, शुक्रवार मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष तिथि तृतीया सुबहा 09.51 तक रहेगी।नक्षत्र आर्द्रा दोपहर 03.09 तक रहेगा। चन्द्र:- मिथुन का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-*  आज निर्माण कार्य की योजना बनेगी।  विद्यार्थी सफल होंगे। आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदी हो सकती है।
उपाय:- भैरव मंदिर मे दीपक लगाये

**वृष:-* आज कानून का पालन करें। जल्दबाजी न करें। गृहस्थ सुख मिलेगा। नई योजना प्रभावी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।साज सज्जा पर धन खर्च होगा।
उपाय:- ताम्बे के पंचपात्र ब्राह्मण को दे

*मिथुन:-* आज महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा संभव है। अधिकार और लाभ के मामले बेहतर बने रहेंगे। सभी सहयोगी रहेंगे।करियर कारोबार उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ सकती है। दिन श्रेष्ठ है।
उपाय:- कर्पूर की महक घर मे करे

**कर्क:-**   आज ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है।घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है।
उपाय:- लड्डू श्रीगणेश को अर्पण करे

*सिंह:-* आज निजी जीवन हर्ष-आनंदमय रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले  से लाभ मिलेगा। सबका साथ अनुकूलता बनाये रखेगा। आदरभाव पर जोर दें। दिन शुभ है।
उपाय:- घर पर पिला ध्वज लगाये

**कन्या:-* आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगें। आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। धन लाभ के नये रास्ते खुले नज़र आयेंगे।साथ ही उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है।
उपाय:- गुड़ नदी मे प्रवाहित करे

**तुला:-* आज आपको अपने दैनिक जीवन में नई खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुखों का अंत होगा।
उपाय:-आज काजल नेत्र मे लगाये

*वृश्चिक:-* आज का दिन आपका लिए अच्छा नहीं है। शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए अत्यन्त आवश्यक है। आर्थिक मामलों में भी सजग रहें।
उपाय:-श्री गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें

*धनु:-* आज  अपने काम में आप आगे कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। उम्मीदों के अनुरूप धन की आमद होगी। विद्यार्थी अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करेंगे। घरेलू मोर्चे पर शांति और प्रसन्नता रहेगी।
उपाय:- धतूरा शिव जी पर अर्पण करे

*मकर:-* आज आपको कार्यस्थल पर निर्णय लेने की शक्ति और अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। लोग आकर आपकी सलाह मांग सकते हैं। आपका बॉस सार्वजनिक रूप से आपकी सराहना कर सकता है।
उपाय:- अमरुद बच्चो को वितरित करे

*कुम्भ:-* आज आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा प्राप्त करेंगे। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप एक धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं ।
उपाय:- हल्दी जल मे मिला कर स्नान करे

**मीन:-*  आज अपने काम को लेकर चिंतित रह सकते हैं। चिंता आपको गलतियाँ करने के लिए प्रेरित कर सकती है। बहुत से कार्य आपको परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद बन सकता है।
उपाय:-3 गौमती चक्र पॉकेट मे रखे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top