31 शिकायतकर्ता हुए उपस्थित, पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश

आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर के सभा कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया ।जनसुनवाई की मुख्य विशेषताएं:- सीधा संवाद:- जनसुनवाई के क्रम में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना।

शिकायतों का विवरण:- आज की जनसुनवाई में कुल 31 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया ।त्वरित कार्यवाही :- जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकता से कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत भी उपस्थित रही ।

**मेंष:-*  आज राज्य कार्य का योग है नौकरीं बालो को स्थांतरण से लाभ होगा।पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगी।शिक्षाक्षेत्र में सफलता रहेगी।आज कार्य को टाले नही।
उपाय:श्वान को घी की रोटी दे

**वृष:-* आज आपकी प्रतिष्ठा व ख्याति में वृद्धि होगी।लाभ के साधन बढेंगे व धन की प्राप्ति विशेष रूप से होगी।मकान भूमि के कार्य मे कुछ विघ्न बन सकते है।
उपाय:-चांदी की धातु दान करें

*मिथुन:-* आज कार्य मे असफलता मन दुखी करेगी।सन्तान चिंता बन सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें।वस्तु खरीदी हो सकती है।सट्टे के कार्य से दूर रहे।
उपाय:-सप्त धान्य गौ माता को खिलाएं

**कर्क:-** आज महत्वपूर्ण विषय को लेकर कोई योजना पर विचार विमर्श सफलतम रहेगा।ज्वैलरी व वस्त्रों की खरीद होंगी।मांगलिक आयोजन में शिरकत कर सकते है।
उपाय:-चंद्रमा को अर्ध्य दें

*सिंह:-* आज भाग्य सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी।।धन का क्षेत्र मजबूत रहेगा।पितृ पक्ष से विशेष मदद मिलेगी। रत्न खरीदी हो सकती है।लम्बी यात्र का योग बन सकता है।
  उपाय:-नंदीगण को बेलपत्र अर्पण करें

**कन्या:-* आज सुखद आनंद का योग है।मंदिर,धर्मशाला अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धन व श्रम दे सकते है।शत्रुभय दूर होगा।कारखाने के कार्य में उन्नति रहेगी।
उपाय:-माता पार्वती को शमी पत्र अर्पण करें

**तुला:-* आज मानसिक अशांति पैदा होगी।नकारात्मक बाते ज्यादा सुनने को मिलेगी।धैर्य की सीमा टूटने से भाषा मे निम्नता रह सकती है।मित्र सहयोग रहेगा।
उपाय:-9 वर्ष से छोटी कन्याओं को बिंदिया दे

**वृश्चिक* आज रोजगार प्राप्त होने की अच्छी स्तिथि का निर्माण होगा और जो रोजगार में है उनको आय वृद्धि सम्भव है।धार्मिक कार्य का आनंद लेंगे।
उपाय:-सफेद ध्वजा शिव मंदिर में लगाएं

*धनु:-* आज सुखद समाचार से दिन की शुरुआत बनेगी। किसी परियोजना का कार्य आपको मिल सकता है।इन्वेस्टमेंट धन वृद्धिकारक होगा।पैरों में दर्द परेशानी दे सकता है।
उपाय:पार्थिव शिव लिंग बनाकर पूजा करें

*मकर:-*  आज गलत लोगो से सावधान रहें।अपनी महत्वपूर्ण बातें गुप्त रखकर आगे बढे कार्यसिद्धि बनेगी।पीली वस्तु या वस्त्र का उपयोग कर किसी कार्य को प्रारंभ हितकर रहेगा।
उपाय:-श्री गणेश जी को सिंदूर का चोला अर्पण करें

*कुम्भ:-*  आज निर्णय में थोड़ी सी भी त्रुटि बड़ा नुकसान दे सकती है,होशियार रहने की जरूरत है। आज उधार लेने देने से बचे।पत्नी स्वस्थ्यय पीड़ा हो सकती है।
उपाय:-माता रानी को अखंड श्रीफल अर्पण करें

**मीन:-* आज अनजान व्यक्ति की मुलाकात से रहस्यमय बाते पता चल सकती है जो भविष्य के निर्णय में आपको हेल्प करेगी।भाई बन्धुओ का सहयोग लाभकारी होगा।
उपाय:-गले में काला धागा बांधे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top