25,जून,2026, गुरुवार मास द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तिथि एकादशी रात्री 08.11 तक रहेगी।नक्षत्र स्वाति संध्या 04.30 तक रहेगा। चन्द्र:- तुला का चंद्र रहेगा। दिशाशूल दक्षिण में

मेंष:-*  आज सुबहा से ही किसी कार्य दायित्व को पूरा करने के लिये आप प्रयत्नशील रहेंगे, जो सफल रहेगा।मामापक्ष का सहयोग प्राप्त हो सकता है।स्वस्थ्यय ठीक रहेगा।

उपाय:- आटे के तीन दीपक पीपल के सामने लगाएं

**वृष:-* आज आपका व्यक्त्वि सहयोगात्मक स्वरूप में होगा।सहकर्मी व अधिनस्थों के प्रति सरलता से यश में वृद्धि होगी।दाम्पत्य जीवन मे अनुकूलता बनेगी।

उपाय:-बरगद के वृक्ष पर सूत्र अर्पण करे

*मिथुन:-* आज अधिक परिश्रम करना होगा उसका परिणाम भी आपके पक्ष में उत्तम रहेगा।दांतो में तकलीफ हो सकती है।नवीन व्यापारिक संधि लाभ देगी।

उपाय:- मीठी रोटी कुत्ते को खिलाएं

**कर्क:-** आज दुःस्वप्न विचार के अंश सत्यतापूर्वक हो सकते है।वैचारिक पूर्वाग्रह मानसिक पीड़ा देंगे।निर्णयों में स्थायित्व नही होना चिंताकारक होगा।पत्नी का साथ रहेगा।

उपाय:- काजल देवी मंदिर में अर्पण करें

*सिंह:-* आज सैरसपाटा के लिये योजना बन सकती है।खेती सम्बन्धी कार्यो पर धन व्यय होगा।पशुधन खरीदी लाभकारी होंगी।मेडिकल खर्चो में कमी होगी।

उपाय:- चंद्रमा को दूध अर्पण करें

**कन्या:-* आज घर मे खुशियों का विशेष अवसर बनेगा।माता पिता व वरिष्ठों का महत्वपूर्ण कार्य आपके द्वारा सम्पादित किया जा सकता है।सन्तान पक्ष की गतिविधियों से यश मिलेगा।

उपाय:- अमरबेल की जड़ अपने पॉकेट में रखें

**तुला:-* आज किसी निकटम व्यक्ति के सहयोग से आपको बडी कार्य योजना की प्राप्ति हो सकती है,जिसका लाभ आपको दीर्घकालिक होगा।पारिवारिक समस्या का अनुकूल हल निकलेगा।

उपाय:- देवस्थल पर श्रमदान करें

**वृश्चिक* आज खानपान से स्वास्थ पीड़ा बन सकती है।पैसों का लेनदेन सम्बन्धो में खटास उत्पन्न करेगा।बिजली उपकरणों से सुरक्षित रहे शरीर हानि हो सकती है।बहनों से आत्मबल मिलेगा।

उपाय:- गीता जी का पाठ करें

*धनु:-* आज मन में वैराग्य जैसे विचार उत्त्पन्न होंगे।भावुकता मुख्य अस्त्र बनेगा जो आपको सम्मान दिलाएगा।परोपकार के कार्य आपके द्वारा सम्पन्न होंगे।मुखिया की भूमिका में आज आप हो सकते है।

उपाय:- माखन मिश्री श्री कृष्ण को अर्पण करें

*मकर:-*  आज फैक्टरी, आटोपट्स आदि कार्यो में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।राजनीति में पद वृद्धि सम्भव है।कार्य को मूर्तरूप न दे तब तक बातों को गुप्त रखे।लोहे से चोट बन सकती है सावधान रहें।

उपाय:- तीर्थ के जल से स्नान करें

*कुम्भ:-*  आज व्यापारिक या नौकरीं सम्बन्धी यात्रा हो सकती है जो आय लाभ देगी।विद्यार्थी वर्ग सुरक्षित महसूस करेगा।संगठित होकर कार्य करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।मादक पदार्थों से बचे।

उपाय:- भैरव मंदिर में पीली सरसों अर्पण करें

**मीन:-* आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का क्रोध झेलना पड़ सकता है।व्यवसाय में साझेदारी टूट सकती है।बिना सोचे समझे किसी की बात पर विश्वास न करे।कार्य विस्तार की इच्छा अभी त्याग दे।

उपाय:- अशोक वृक्ष के पत्ते घर के मुख्य द्वार पर बांधे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top