

➡️पुलिस ने सम्पूर्ण जिले में रात भर चलाया सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान ➡️पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने किया रात भर विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण ➡️कॉम्बिंग गश्त के दौरान 222 वारंटी गिरफ्तार, 146 बदमाशों की हुई सघन चेकिंग ➡️जिले भर के 224 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग अलग टीमों ने संयुक्त कॉम्बिंग गस्त की।

त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अपराध नियत्रंण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर, श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में 12-13 सितम्बर की रात पूरे जिले में व्यापक ‘कॉम्बिंग गश्त’ की गई । कॉम्बिंग गश्त’ के तहत पुलिस ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 700 से अधिक वारंटियों, बदमाशो तथा अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई । ➡️श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा थाना कोतवाली एवं मंडी के बल को संयुक्त रूप से ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इस दौरान डॉ प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, डॉ अभिनदंना शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर, डीएसपी श्री हेमंत पाण्डेय उपस्थित रहे ।

➡️उपरांत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने थाना दोराहा, श्यामपुर, बिलकिसगंज का भ्रमण कर निरीक्षण किया । इस अवसर पर एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा उपस्थित रही। 👉डॉ प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना अहमदपुर , दोराहा एवं सभी अनुभाग प्रभारियों (एसडीओपी /सीएसपी) ने अपने अनुभाग के थानों में बल को ब्रीफ कर थाना क्षेत्रो का रात भर भ्रमण किया ।

➡️रात भर चली इस कॉम्बिंग गस्त के दौरान कुल 222 वारंटियों को पकड़ा गया, जिनमें 125 स्थाई वारंटी और 97 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।➡️जिले के 146 चिन्हित अपराधियों, निगरानी बदमाशों और गुंडों की उनके निवास पर जाकर सघन चेकिंग की गई। ➡️कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना बुधनी पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर पृथक आबकारी एक्ट के विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से 29.86 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की है। उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दृष्टि से भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।


