सूर्या हॉस्पिटल परिवार ने मनाया विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का जन्मदिन, जनता ने आशीर्वाद दे कर जो दायित्व सौपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हु- विधायक इंजीनियर

आष्टा । विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के आशीर्वाद दाताओ ने अपने मतों का आशीर्वाद देकर मुझे सेवा की जो जिम्मेदारी सौपी है आप सभी के आशीर्वाद से सौपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का लगातार प्रयास कर रहा हूं । जब व्यक्ति को जो जिम्मेदारी मिले तब उसे अपने कार्यों से 100% खरा उतारने का प्रयास करना चाहिए और वही काम में आप सब के आशीर्वाद से करने में दिन-रात जुटा हु। मेरा प्रयास है कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र को सीहोर जिले की एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करु । उक्त उदगार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहे।

सूर्या अस्पताल में भी मना विधायक श्री इंजीनियर का जन्मोत्सव- विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर का जन्मोत्सव आज लगातार दूसरे दिन भी आष्टा नगर के अनेक स्थानों पर मनाया गया । आज प्रातः विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर का जन्मोत्सव आष्टा सीहोर रोड पर स्थित सूर्या हॉस्पिटल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया इस अवसर पर अस्पताल संचालक डॉक्टर स्वाति वर्मा, डॉक्टर जितेश रोहरा , देवेंद्र वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा ने विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के सूर्या अस्पताल पहुंचने पर उनका स्वागत और सम्मान किया एवं जन्मोत्सव पर केक काटकर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर को

सूर्या अस्पताल परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री रघुनाथसिंह मालवीय, जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,नगर की वरिष्ठ समाजसेविका डॉ मीना सिंगी आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर अपने संबोधन में सूर्या अस्पताल परिवार को अपने जन्म उत्सव मनाने पर आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने अस्पताल संचालकों को मानव सेवा के रूप में दुखी पीड़ित आने वाले मरीजों को अच्छा से अच्छा इलाज सेवा उपलब्ध कराने, सुविधाएं देने का आवाहन किया ।

2, नवंबर,2026, सोमवार मास कार्तिक कृष्ण पक्ष तिथि अष्टमी दोपहर 01.12 तक रहेगी। नक्षत्र आश्लेषा रहेगा। चन्द्र:- कर्क का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

*मेंष:-* आज रोगभय  हो सकता है।धन लाभ के योग भी बन रहे है।शत्रुयों में वृद्धि होगी।विना गलती के आपके ऊपर दोषारोपण हो सकता है।मन विचलित होगा पत्नी का सहयोग मिलेगा।
उपाय:दूर्वा श्रीगणेश को अर्पण करे

**वृष:-* आज भोर में देखे सपनो में कार्य सिद्धि मिलेगी।सामाजिक कार्यो में उपस्तिथि देने का अवसर मिलेगा
पशु,पक्षी,जीव-जंतु से कष्ट हो सकता है।पिता या घर के बढ़ो का मार्गदर्शन अनुकूल रहेगा।
उपाय:मातापिता को देव दर्शन कराएं

मिथुन:-* आज अपनी श्रेष्ठ कार्यप्रणाली के बल पर सबके सिरमोर बनेंगे।शिल्पकला ,पत्रकारिता, पुरोहिताई कर्म करने बाले विशेष लाभ प्राप्त करेंगे।पूंजीनिवेश बढेगा।वाहन चलाने में सावधानी रखें।
उपाय:कुल ब्राह्मण को वस्त्र दे

**कर्क:-**  आज वस्त्रलंकार के नवीन साधन प्राप्त होंगे।राज्यसेवा के कार्यो में सफलता मिलेगी।पुराने मित्रों की याद कुछ पीड़ा दे सकती है।घर मे नया सदस्य आ सकता है। प्लास्टिक वस्तुओं के व्यापार में लाभ होगा।
उपाय:शमी वृक्ष की पूजा करे

*सिंह:-* आज मानसिक क्लेश हो सकता है।देहपीड़ा होने की पूरी सम्भवना है।आर्थिक लाभ भी पूर्ण है।अतिथि लोगो के सत्कार में समय व्यतीत होगा उनसे लाभ भी प्राप्त सम्भव है।अधिक धन खर्च से मन दुःखी रहेगा।
उपाय:- तील के तेल का दीपक पीपल वृक्ष के सामने लगाएं

**कन्या:-* आज संपदा क्रय के लिये विभिन्न प्रस्ताव आपके समक्ष होंगे,पर आप सभी प्रस्ताव के सम्बंध में निर्णय की दुविधा में रहेंगे। जिसे आप टाल देंगे।धार्मिक अनुष्ठान में समय देने का अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद की स्तिथि बन सकती है।क्रोध से बचे।
उपाय:त्रिशूल की पूजा देवी मंदिर में करे

**तुला:-* आज विघ्न बाधाओं से मुक्ति का दिन है।पुराने रुके कार्य पूर्ण होंगे।कानूनी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।आर्थिक लाभ होगा।  प्रवास के योग है।नौकरीं वालो को पदोउन्नति मिलेगी।व्यय में कमी होंगी।डरावने स्वप्न आ सकते है।
उपाय:- सिंदूर का तिलक मस्तक पर लगाएं

*वृश्चिक:-* आज व्यवसायिक मुसीबतों का दौर आज रूकेगा।नये कार्यो की रुरेखा का चिंतन होगा। भूमि साधनों की समस्या दूर होने बाली है।पितरों के निमत्त धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।मन प्रफुल्लित रहेगा।
उपाय:काला वस्त्र पॉकेट में रखें

*धनु:-* आज सुबहा चिंताओं से दिन प्रारम्भ होगा।दोपहर के बाद अच्छी सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा।बच्चो की उपलब्धियां संतोषप्रद रहेगी।संध्या तक शेयर बाजार में लाभ के संकेत मिलेंगे।नौकरीं में दिन  आनंददायक होगा।ज्यादा तीखा खाने से पेट मे पीड़ा हो सकती है।
उपाय:श्रीनारायण कवच का पाठ करे

*मकर:-* आज वाणी शक्ति से लोगो से अपने कार्य  निकालने में सफल होंगे।बड़ी योजना का दायित्व आपको मिल सकता है।वाहन दुर्घटना का समय बन रहा है।सावधानी से वाहन का उपयोग करे।अग्नि से दूर रहे।शल्यक्रिया बन सकती है।
उपाय:श्री आदित्यहृदय स्त्रोत्र का पाठ करे

*कुम्भ:-* आज सर्व प्रगति की योग है।सुख सम्मान में वृद्धि होगी।वित्त लाभ मिलेगा।घर मे इंटीरियर का कार्य होगा।रिस्तेदारो से सम्बंध अनुकूल रहेंगे।लोहे की वस्तु से चोट की सम्भवना है।बैंकिग लेनदेन धन वृद्धिकारक रहेंगे।
उपाय:काजल कन्या को दे

**मीन:-* आज आपका विजय दिवस है।कार्यसिद्धि प्राप्त होगी।पारिवारिक मजबूती को बल मिलेगा।निकटम जनों से संबंध अनुकूल बनेंगे।रोग में सुधार रहेगा।सुयश काल है।पराक्रम से समाज मे उच्च स्थान मिलना तय है।व्यापार में मिश्रित धन लाभ है।
उपाय:- यज्ञोपवीत श्रीगणेश को अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top