
आष्टा । माँ नव दुर्गा उत्सव समिति ग्राम आनन्दीपुरा के तत्वाधान में आज 10 अक्टूबर सोमवार को रात्रि आठ बजे ग्राम के श्रीराम मंदिर प्रांगण में भव्य विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है । हास्य कवि सम्मेलन समिति के अध्यक्ष निर्मल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माँ नवदुर्गा उत्सव समिति ग्राम आनन्दीपुरा के तत्वाधान में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य एवं श्री रायसिंह मेवाडा नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि के विशिष्ट आतिथ्य व क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के विशेष आतिथ्य में

एक विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है । इस हास्य कवि सम्मेलन में हास्य कवि हजारीलाल हवलदार हास्य सम्राट अरनिया कला, दिनेश भोपाली, भोपाल, सुश्री प्रियांशी पाटीदार शाजापुर, कमल सिंह कमल मंच संचालक खेनियापूरा, प्रहलाद परमार भटोनी, संदीप मेवाड़ा गीतकार सीहोर आदि कवि अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे । निर्मल मेवाडा ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील किए थे अधिक से अधिक संख्या में हास्य कवि सम्मेलन में पधार कर सफल बनायें ।
18 अक्टूबर नवरात्रि सप्तमी दिवसीय विशेष रशिफल- राशि अनुसार इन मंत्र का करे जाप मनोकामनाएं होगी पूर्ण, “जानें, किस राशि वाले कौन से मंत्र का करें जाप” – आज यहां लगाएं भोग, ये करें श्रृंगार, यहां चढ़ाएं

*आप जाने क्या कहते आपके सितारे*
18,अक्टूबर,2026, रविवार मास आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि सप्तमी सुबहा 08.29 तक (नवरात्र पर्व) रहेगी।नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा दोपहर 12.49 तक रहेगा। चन्द्र:- धनु का चंद्र रात्री 07.33 तक रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में
*आप जाने क्या कहते आपके सितारे*
29,जनवरी,2025,बुधवार ,मास माघ कृष्ण पक्ष तिथि अमावस्या रहेगी।नक्षत्र उत्तराषाढा सुबहा 08.21 तक रहेगा उसके बाद श्रवण रहेगा। चन्द्र:- मकर का चन्द्र रहेगा। दिशाशूल:- उत्तर में

**मेंष:-* आज आमदनी भी अच्छी रहेगी, पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है।
उपाय:- जव मिश्रित जल श्रीविष्णु को अर्पण करे
**वृष:-* आज अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय:पीपल के वृक्ष के समक्ष दीपक लगाएं सरसों का

*मिथुन:-* आज कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, सीनियर्स का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा, सरकारी क्षेत्र से भी आपको किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- काले तिल दान करे
**कर्क:-** आज आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
उपाय: आटे का चौमुखा दीपक तिल के तेल का घर के दक्षिण दिशा में लगाए

*सिंह:-* रुका हुआ धन मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश व यात्रा सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।सौंदर्य कार्यो पर धन खर्च होगा।
उपाय:पीपल के वृक्ष पर जल अर्पण करे
**कन्या:-* आज गलतफहमी में नुकसान बन सकता है।आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
उपाय:- जरूरतमंद को छाता दान करे

**तुला:-* आज दिन बेहद खुशनुमार रहेगा।अपनी मस्ती में ही खोए रहेंगे।दोस्तों के साथ रिलेशन अच्छा बना रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगा।
उपाय:- दही उड़द अपने ऊपर से सात बार उभार कर दक्षिण दिशा में रखे
**वृश्चिक* आज घर या वाहन खरीद सकते हैं। लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है।स्वस्थ्यय समस्या दूर होगी।
उपाय:- तुलसी श्रीविष्णु पर अर्पण करे

*धनु:-* आज पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य में अनुकूल रहेगा। माता की धार्मिक यात्रा होगी।
उपाय:- गाय,कुत्ता, कौवा, चींटी व अतिथि को भोजन दे
*मकर:-* आज पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखें। अधिक से अधिक समय व्यासायिक कार्य मे लगाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय:- सफेद पुष्प पितरों को अर्पण करे

*कुम्भ:-* आज मेहनत का फल आपको मिल सकता हैं नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव हैं। धन लाभ की प्राप्ति होगी।कार्य सिद्धि प्राप्त होंगी।
उपाय:- तीर्थक्षेत्र के जल से स्नान करे
**मीन:-* आज का दिन प्रगतिकारक रहेगा। जोखिम भरे निवेश आगे लाभकारी होंगे। मन में प्रसन्नता और स्फूर्ति रहेगी। कार्यस्थल की समस्यायें हल होंगी।
उपाय:- कुशा का आसान संत या ब्राह्मण को दे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*