
*मेंष:-* आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से नियंत्रण नही रख सकेंगे ।जिससे आप का मन अशांत रहेगा। आज जो मुद्दा आपको छोटा लग रहा है वही बात कल आपको बड़ी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।
अविवाहित विवाह के लिये चिंतित रहेंगे हैं। निकटतम व्यक्ति से हानि उठाना पड़ सकती है।
उपाय:-पीपल के पत्ते पर अदरक रखकर दक्षिण दिशा में रखें
**वृष:-* आज लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद होगा।व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे प्राप्त होंगे। नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। सन्तान पक्ष से आशानुकूल परिणाम मिलेंगे।
उपाय:-पीले फल भगवान कृष्ण के मंदिर में अर्पण करें

*मिथुन:-* आज संबंधों को पुनर्जीवन देने में आप कामयाब होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खर्च में कमी आएगी, साथ ही धन का आगमन सुव्यवस्थित होगा।
नौकरीपेशा के पद में वृद्धि होगी। व्यापारियों के कार्य में विस्तार होगा और साथ में कुछ नए प्रोजेक्ट भी मिलेंगे।क्रोध से बचे।
उपाय:-हरी सब्जियां गौ माता को खिलाएं
**कर्क:-** आज आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्थायी एवं अन्य साधनों से आय बढ़ेगी।शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवादों में न पड़ें। शरीर कष्ट संभव है।पैतृक संपत्ति में अनुकूल लाभ मिलेगा।कर्जा कम होगा।आपके मार्गदर्शन से लोगो के कार्यो में सफलता रहेगी।
उपाय:-जरूरतमंद को चरणपादुका पहनाएं

*सिंह:-* आज शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें नही तो बड़ा नुकसान हो सकता है।फ़िजूल खर्चो से बचे आर्थिक परेशानी बन सकती है।वाहन, अग्नि से नुकसान हो सकता है।कोई वस्तु चोरी हो सकती है।
उपाय:-भगवान शिव के ऊपर मसूर अर्पण करें
**कन्या:-* आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा उच्चपद प्राप्त होगा।साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यवसाय में उन्नति रहेगी।भवन भूमि में इन्वेस्टमेंट होगा।किसी पुराने विषय पर आपको महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करने का अवसर मिलेगा।
उपाय:-केसर मिश्रितजल पीपल वृक्ष अर्पण करे

**तुला:-* आज आपका मन धार्मिक अनुष्ठान में अधिक लगा रहेगा। परिवार के लोग धार्मिक काम में साथ देंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सुनहरा मौका मिल सकता है। पिता को सेहत लाभ रहेगा।विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
उपाय:-खोपरे का गोला ब्राह्मण को दे
*वृश्चिक:-* आज आप दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन अंतिम समय पर सावधानी रखे ǀ जीवन अप्रत्याशित है,इसीलिए परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आप आगे बढ़े परिणाम आपके पक्ष में होगा ǀ
उपाय:-तांबे की धातु अपने पॉकेट में रखें

*धनु:-* आज वैचारिक मतभेद उभरेंगे ,मन में नकारात्मक भाव परेशान कर सकते है,रुका धन डूब सकता है दिन समस्यओं से ग्रस्त हो सकता है। आत्मबल में कमी आयेगी।माता पिता का स्वास्थ चिंताजनक हो सकता है।शेयर बाजार में हानि उठाना पड़ सकती है।खानपान का ध्यान रखे।
उपाय:-श्री गणेश को सिंदूर अर्पण करें
*मकर:-* आज वाणी में ऊर्जा रहेगी। व्यर्थ के कार्यों से बचें। भागदौड़ कम होगी। कुछ व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोत्तरी रहेगी। सम्पत्ति में लाभ हो सकता है।आपके शत्रु भी आपके समर्थक बनेंगे।
उपाय:-शनि देव को शमी पत्र अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। शेयर बाज़ार और कमोडिटी से आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है।परिवार और मित्र : खुद को पॉजिटिव बनाए रखने की पूरी कोशिश भी आप करेंगे। किसी से बदला लेने के लिए आप कोई षडयंत्र भी बना सकते हैं।
उपाय:-शिव मंदिर में पंचमेवा अर्पण करें
**मीन:-* आज का दिन अच्छा होगा। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबार संबंधी यात्रा पर जा सकेंगे। धन लाभ के संयोग है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा।मामा पक्ष से सहयोग मिल सकता है।
उपाय:-शनि स्तोत्र का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*