एंजेल पब्लिक हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पढ़ाई के साथ-साथ एंजेल पब्लिक हाई स्कूल में बच्चों के बौद्धिक और कलात्मक विकास पर दिया जाता है विशेष ध्यान
आष्टा: माखन का बाड़ा वार्ड क्रमांक 17 स्थित एंजेल पब्लिक हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर जी जोसेफ के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य समारोह ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
Oplus_16908288
समारोह के मुख्य आकर्षण
ध्वजारोहण: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद माखन कुशवाहा द्वारा गरिमामयी वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
गुंजायमान परिसर: ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान, “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, भाषणों और प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के अमर शहीदों और महापुरुषों के बलिदान को याद किया।
Oplus_16908288
बच्चों का उत्साह: बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर अपनी बालकनी और मैदान में दौड़ते हुए स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। कई विद्यार्थियों के चेहरे और हाथों पर तिरंगे के टैटू आकर्षण का केंद्र रहे।
गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर जी जोसेफ, प्राचार्य विजयन एमके, उप प्राचार्य भारत सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
डायरेक्टर सर एवं प्राचार्य सर के संदेश
डायरेक्टर जीस जोसेफ: “स्वतंत्रता का यह महापर्व हमें हमारे अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। आइए, हम सब मिलकर शिक्षा और संस्कारों के साथ एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”
Oplus_16908288
प्राचार्य विजयन एमके: “विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प है। सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं।”
Oplus_16908288
सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित विद्यालय
एंजेल पब्लिक हाई स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के बौद्धिक और कलात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिनमें प्रमुख हैं:
कला एवं कौशल प्रतियोगिताएं: आर्ट एंड क्राफ्ट, थाली सजाओ, तोरण सजाओ, फूलों की रंगोली और क्विज प्रतियोगिताएं।
खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियां: विभिन्न गेम्स एक्टिविटीज और खेलकूद प्रतियोगिताएं जिनसे बच्चों की प्रतिभा निखरती है।
Oplus_16908288
सामाजिक जागरूकता अभियान: बच्चों को समाज के प्रति जागरूक बनाने के लिए नशा मुक्ति अभियान, यातायात नियमों का पालन, स्वच्छता अभियान और जीवन कौशल से जुड़े मार्गदर्शन शिविर आयोजित किए जाते हैं।
इन सभी गतिविधियों में छोटे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक सभी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।
सोमवार 17 अगस्त 2026 राशिफल, आप जाने क्या कहते आपके सितारे- पंडित दीपेश पाठक
**मेंष:-* आज सुबहा से ही किसी कार्य दायित्व को पूरा करने के लिये आप प्रयत्नशील रहेंगे, जो सफल रहेगा।मामापक्ष का सहयोग प्राप्त हो सकता है।स्वस्थ्यय ठीक रहेगा। उपाय:- पांच तरहा के फल मंदिर मे दान करे
**वृष:-* आज अधिक परिश्रम करना होगा उसका परिणाम भी आपके पक्ष में उत्तम रहेगा।दांतो में तकलीफ हो सकती है।नवीन व्यापारिक संधि लाभ देगी। उपाय:-केल वृक्ष की पूजा करे
*मिथुन:-*आज घर मे खुशियों का विशेष अवसर बनेगा।माता पिता व वरिष्ठों का महत्वपूर्ण कार्य आपके द्वारा सम्पादित किया जा सकता है।सन्तान पक्ष की गतिविधियों से यश मिलेगा। उपाय:- गुरुमंत्र का जाप करे
**कर्क:-** आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का क्रोध झेलना पड़ सकता है।व्यवसाय में साझेदारी टूट सकती है।बिना सोचे समझे किसी की बात पर विश्वास न करे।कार्य विस्तार की इच्छा अभी त्याग दे। उपाय:- दिव्यांग को भोजन कराये
*सिंह:-* आज सैरसपाटा के लिये योजना बन सकती है।खेती सम्बन्धी कार्यो पर धन व्यय होगा।पशुधन खरीदी लाभकारी होंगी।मेडिकल खर्चो में कमी होगी। उपाय:- कांसे की धातु दान करे
**कन्या:-* आज दुःस्वप्न विचार के अंश सत्यतापूर्वक हो सकते है।वैचारिक पूर्वाग्रह मानसिक पीड़ा देंगे।निर्णयों में स्थायित्व नही होना चिंताकारक होगा।पत्नी का साथ रहेगा। उपाय:- दूध भगवान शिव पर अर्पण करे
**तुला:-* आज किसी निकटम व्यक्ति के सहयोग से आपको बडी कार्य योजना की प्राप्ति हो सकती है,जिसका लाभ आपको दीर्घकालिक होगा।पारिवारिक समस्या का अनुकूल हल निकलेगा। उपाय:- चंद्र दर्शन कर पूजा करे
**वृश्चिक* आज फैक्टरी, आटोपट्स आदि कार्यो में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।राजनीति में पद वृद्धि सम्भव है।कार्य को मूर्तरूप न दे तब तक बातों को गुप्त रखे।लोहे से चोट बन सकती है सावधान रहें। उपाय:- शमीवृक्ष की पूजा करे
*धनु:-* आज मन में वैराग्य जैसे विचार उत्त्पन्न होंगे।भावुकता मुख्य अस्त्र बनेगा जो आपको सम्मान दिलाएगा।परोपकार के कार्य आपके द्वारा सम्पन्न होंगे।मुखिया की भूमिका में आज आप हो सकते है। उपाय:- नदी पर दीपदान करे
*मकर:-* आज आपका व्यक्त्वि सहयोगात्मक स्वरूप में होगा।सहकर्मी व अधिनस्थों के प्रति सरलता से यश में वृद्धि होगी।दाम्पत्य जीवन मे अनुकूलता बनेगी। उपाय:- जल मे हल्दी मिलाकर स्नान करे
*कुम्भ:-* आज खानपान से स्वास्थ पीड़ा बन सकती है।पैसों का लेनदेन सम्बन्धो में खटास उत्पन्न करेगा।बिजली उपकरणों से सुरक्षित रहे शरीर हानि हो सकती है।बहनों से आत्मबल मिलेगा। उपाय:- मिष्ठान ब्रह्मण को दे
**मीन:-* आज व्यापारिक या नौकरीं सम्बन्धी यात्रा हो सकती है जो आय लाभ देगी।विद्यार्थी वर्ग सुरक्षित महसूस करेगा।संगठित होकर कार्य करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।मादक पदार्थों से बचे। उपाय:- काजल शनिदेव को अर्पण करे
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*