
*आप जाने क्या कहते आपके सितारे*
16,अक्टूबर,2026, शुक्रवार मास आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि षष्ठी (नवरात्र पर्व) रहेगी।नक्षत्र ज्येष्ठा सुबहा 06.48 तक रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र सुबहा 06.48 तक रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में
नवरात्र के षष्ठम दिवस भोग, श्रृंगार और फल
भोग- शहद
श्रृंगार- बाजूबंद व कँगन
प्राप्त फल- व्यक्त्वि तेज

**मेंष:-* आज कार्य में मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहन के साथ कोई आयोजन करेंगे। मित्रों के साथ यात्रा का योग है।आर्थिक लाभ और प्रियजनों से मिलकर खुशी होगी।
उपाय:- मिश्री गौमाता को खिलाएं
**वृष:-* आज आवश्यक खर्च होगा। आय में कमी हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता रहेगी।बुरे विचार बन सकते है।
उपाय:- हल्दी मिश्रित जल से स्नान करे

*मिथुन:-* आज वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपका सपना पूरा हाे सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज गाय काे अपने हाथाें से राेटी देना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके कार्याें में गति आएगी।
उपाय:देव स्थल पर भजन करे
**कर्क:-** आज शासन का सहयोग प्राप्त हो सकता है। बिगड़े कार्य बनेंगे। पत्रकारिता और लेखन से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। कोई अंतिम निर्णय अपनी सोच पर ही ले।पर्यटन नके योग बनेंगे।
उपाय:पीपल के समक्ष दीपक लगाएं

*सिंह:-* आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को उम्मीद की नई किरण नजर आ सकती है
उपाय:- जरूरतमंद को अनाज दे
**कन्या:-* आज व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें।कोई नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। ऑफिस में परेशानी हो सकती है। किसी से विवाद भी हो बन सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा
उपाय:- किन्नर को वस्त्र दे
**तुला:-* आज अपने घर के वातावरण कुछ में बदलाव करने का सोचेंगे।कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें अपना कौशल दिखाने के लिए नए मौक़े मिलेंगे।राजनीति में रुझान बन सकता है।
उपाय:शिव चालीसा का पाठ करे

**वृश्चिक* आज माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता लाएं, काम में नई जान आएगी।
उपाय: मां दुर्गा को खीर अर्पण करे
*धनु:-* आज परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।
उपाय:- कुशा नदी में प्रवाहित करे

*मकर:-* आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें।
उपाय:- ब्राह्मण को भोजन कराएं
*कुम्भ:-* आज महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। वैदिक पूजा पाठ और यज्ञ द्वारा घर के वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है।
उपाय:शनिदेव को तील अर्पण करे

**मीन:-* आज आपका इरादा अधिक से अधिक समय अपने मित्रों के साथ बिताने का रहेगा। मित्रों की आवभगत करने या उनके साथ किसी कार्यक्रम की योजना भी बनाएंगे। लेकिन हो सकता है कि आपकी इनमें से कोई योजना पूरी न हो सके।स्वस्थ्यय का ध्यान रखे।
उपाय: यज्ञोपवीत श्रीविष्णु को अर्पण करे
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
