
शिव महापुराण कथा के छठे दिवस पर कथा व्यास पंडित श्री दीपक जी शास्त्री ने भक्तों को धर्म, अध्यात्म और जीवन जीने की सही शैली का बहुत ही सुंदर एवं प्रेरणादायक पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मनुष्य को अपने दिन की शुरुआत सबसे पहले माता-पिता के चरणों में प्रणाम कर और भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए करनी चाहिए। यही वह मार्ग है जिससे जीवन को सार्थक और पवित्र बनाया जा सकता है।कथा के मुख्य प्रसंगों को आगे बढ़ाते हुए पंडित जी ने जालंधर के उद्धार की अत्यंत रोचक कथा सुनाई। इसके साथ ही, उन्होंने माता पार्वती द्वारा भूलवश भगवान शिव के नेत्र बंद किए जाने के प्रसंग का वर्णन किया, जिसके परिणामस्वरूप ‘अंधकासुर’ का जन्म हुआ। इन कथाओं के माध्यम से उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को समझाया कि

अहंकार और मोह किस प्रकार मनुष्य का पतन करते हैं, और भगवान की भक्ति व विनम्रता से कैसे इनका निवारण संभव है।कथा के दौरान पूरा पंडाल “हर हर महादेव” और शिव भजनों की गूंज से सराबोर नजर आया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कथा श्रवण के पश्चात आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष सूचना: आयोजकों ने बताया कि कल शिव महापुराण की कथा का सातवां एवं अंतिम दिन है, जिसमें कथा की पूर्णाहुति और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु बंधुओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लें और इस महात्म्य का हिस्सा बनें।
मां इक्षेश्वरी माता मंदिर में शिव महापुराण के चतुर्थ दिवस धूमधाम से हुआ शिव- पार्वती विवाह, गुरुदेव दीपक शास्त्री ने सुनाई कथा

आष्टा-: स्थानीय क्षेत्र के प्रसिद्ध मां इक्षेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर कथा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यासपीठ से परम पूज्य गुरुदेव पंडित दीपक जी शास्त्री ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का रसपान कराते हुए भक्तों को दिव्य ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि “जब जीव पूरी तरह से शिव का हो जाता है, तब भगवान शिव की विशेष कृपा उस पर बरसने लगती है।”

कथा के मुख्य प्रसंग:
- सती प्रसंग और परीक्षा: गुरुदेव ने कथा सुनाते हुए बताया कि जब माता सती और भगवान शिव कुंभज ऋषि के आश्रम से लौट रहे थे, उस समय त्रेतायुग में भगवान श्रीराम नर लीला के रूप में अवतार ले चुके थे। भगवान शिव ने श्री राम को प्रणाम किया, किंतु सती ने भ्रमवश श्रीराम की परीक्षा लेनी चाही।
- माता सीता का वेश: सती ने माता सीता का रूप धरकर भगवान श्रीराम के सामने गईं। अंतर्यामी श्रीराम ने उन्हें ‘माता’ कहकर प्रणाम किया और पूछा कि महादेव कहां हैं और आप अकेले कैसे घूम रही हैं?

- सती का त्याग और परीक्षा: इसके बाद जब सती वापस शिव जी के पास पहुंचीं और शिव जी ने परीक्षा के बारे में पूछा, तो सती ने झूठ बोल दिया। इस पर भगवान शिव ने मन से सती का त्याग कर दिया। तब सती को ज्ञान हुआ कि इस देह से महादेव उन्हें अब नहीं अपनाएंगे।
- दक्ष यज्ञ और पुनर्जन्म: शिव जी के मना करने के बावजूद सती अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में गईं, जहां महादेव का कोई स्थान न देखकर उन्होंने योगाग्नि से अपने शरीर का त्याग कर दिया। अंततः, शिव को ही पति रूप में पाने के लिए उन्होंने पर्वतराज हिमालय के यहाँ जन्म लिया और कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पुनः पति के रूप में प्राप्त किया।

आगामी कार्यक्रम और विशाल भंडारा:
आयोजकों ने जानकारी दी है कि 19 तारीख को शिव महापुराण की पूर्ण आहुति, माँ पार्वती पूजन, कावड़ यात्रा का जल इक्षेश्वर महादेव को अर्पित करने के साथ कथा का विसर्जन होगा। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां इक्षेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में सभी श्रद्धालु बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

महत्व: श्रावण शुक्ल पंचमी नागपंचमी के दिन नागपंचमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है और इस दिन नागों के दर्शन का विशेष महत्व होता है। नगर पुरोहित पं. मनीष पाठक ने बताया कि शास्त्रों में नागों को भी देवता का रूप माना गया है, जिस प्रकार देवताओं की पूजा होती है, उसी प्रकार नागों की भी पूजा करने का विधान है। इस दिन भूमि को खोदना भी वर्जित है। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति पूरे वर्ष ब्रत रखकर पंचमी तिथि के दिन नागों की पूजा करता है, उस पर नागदेवता प्रसन्न रहते हैं और ऐसे व्यक्ति के परिवार पर किसी प्रकार का सर्पदंश का भय नहीं रहता है। नाग को धन का दाता भी माना गया है, जो लोग नाग की पूजा करते हैं उनके घर में लक्ष्मी का वास होता है।

नागपंचमी के दिन क्या करें: इस दिन नागदेवता की पूजा करनी चाहिए। लक्ष्मी की कृपा के लिए गाय के गोबर से दरवाजे पर नाग की आकृति बनाएं, इसके बाद दूध, घी, पुष्प, चंदन, धूप-दीप आदि से पूजन करना चाहिए। नागपंचमी और कालसर्प दोष: ज्योतिषाचार्य डॉ. दीपेश पाठक के अनुसार ज्योतिष में राहु को विष का मुख और केतु को पूंछ माना गया है। जन्म कुंडली में जब राहु-केतु के बीच सभी ग्रह आ जाते हैं, तो कालसर्प दोष बनता है। इस कारण व्यक्ति का जीवन संतुलनहीन हो जाता है। इस दिन विशेष रूप से नागों की पूजा करे

**मेंष:-* आज भोग-विलास के लिये अति ललायित होंगे।रिस्तों में मजबूती रहेगी।जीवनशैली में बदलाव नजर आयेगा।कार्यक्षेत्र में सफलता रहेगी।
उपाय:- रोटी पर श्री लिखकर जल मे प्रवाहित करे
**वृष:-* आज आरम्भ किये कार्यो में विध्न रहेंगे।साथी के साथ विवाद से बचे।साझेदारी के कार्य न करे,नुकसान हो सकता है।रात्रि में कोई शुभ सूचना बन सकती है।
उपाय:- देव स्थल पर सेवा कार्य करे

*मिथुन:-* आज अनचाही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी।सोच में सकारात्मक परिवर्तन रहेगा।धार्मिक यात्रा हो सकती है।धन रुक सकता है।
उपाय:- संत सेवा करे
**कर्क:-** आज अपनी सोच व विचार को सकारात्मक दिशा में लगाने से आपको लाभ मिलेगा।पिता या पितातुल्य व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा।निर्माण कार्य होगा।
उपाय:- घर मे गुग्गल होम करे

*सिंह:-* आज आपका लक्ष्य सफलता पूर्ण रहेगा। मन स्थिर व मजबूत रहेगा।सभी के प्रति मान सम्मान का भाव रहेगा।कोई बड़ी परेशानी दूर होंगी।
उपाय:- श्रीगणेश को लड्डू अर्पण करे
**कन्या:-* आज आवश्यकता से अधिक विश्वास रिस्तों में खटास उत्पन्न करेगा।कार्य मे आलस्य धनहानि देगा।मित्र से धोखा मिल सकता है।
उपाय:- दूध 7 वर्ष तक के बच्चे को पिलाये

**तुला:-* आज का दिन लाभदायक होगा।नये कार्य प्रारम्भ कर सकते है।जो पाने की इच्छा है उसकी शुरुआत हो सकती हैं या प्राप्त कर सकते है।स्वस्थ्यय का ध्यान रखे।
उपाय:- आम के साथ पत्तों का तोरण मंदिर मे बांधे
**वृश्चिक* आज पैसों के लेनदेन के लिये समय उत्तम है।अचल सम्पत्तियों में वृद्धि होंगी।राजनीति सफलता मिल सकती है।नये सम्बन्धो की शुरूआत हो सकती है।
उपाय:- भांजे को मिष्ठान दे

*धनु:-* आज प्रस्ताव को किसी के समक्ष रखने का श्रेष्ठ समय है।चिकित्सा से जुड़े जातकों के लिये समय उत्तम है।वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।वाहन खरीदी हो सकती है।
उपाय:- दिव्यांग व्यक्ति की सेवा करे
*मकर:-* आज समस्यों से सामना करना पड़ सकता है। ध्यान व प्रभु सुमिरन करना हितकर होगा।परिवार में किसी के स्वस्थ्यय को लेकर चिंता बन सक्तु है।
उपाय:- मिट्टी के दीपक मे सिंदूर रखकर देवी मंदिर मे रखे

*कुम्भ:-* आज कार्यक्षेत्र में सफलता का समय है।कार्यो की गति तेज होंगी।धन संचय हो सकता है।निकटम जनों से मनमुटाव दूर होगा।वस्तु खरीदी हो सकती है।
उपाय:- निर्धन को चरण पादुका दिलाये
**मीन:-* आज सुखद समाचार के योग है।धनागमन के लिये नये रास्ते मिलेंगे।सट्टा, शेयर बाजार से बचे।उच्चशिक्षा में समय अनुकूल रहेगा।भावनात्मक अंतर्द्वंद रहेगा।
उपाय:- तीर्थजल से स्नान करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539* *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*