
आष्टा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा द्वारा सभी काँग्रेसजनों की उपस्थिति में प्रथम प्रधानमंत्री को उनकी जयंती के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुष्प अर्पित करके देश में उनके योगदान को याद किया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तब देश के पास ना संसाधन थे और ना आर्थिक स्थिति मजबूत परंतु पंडित नेहरू देश को उस स्थिति से निकालकर और देश में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो जैसे संस्थान खड़े किए और किसानों के लिए भाखड़ा नांगल बांध और पंचवर्षीय योजनाएँ लागू की।

इस अवसर पर मीना सिंगी, सोबालसिंह मुग़ली, सोबालसिंह बागेर, कमलसिंह चौहान, जगदीश चौहान, घनश्याम जांगड़ा, सलीम अंसारी, तौसीफ़उद्दीन, फैज़ुद्दीन, कृपाल मालवीय, राजकुमार मालवीय, शोएब-उर- रहमान, प्रदीप भाटी, महेश परमार, आत्माराम परमार, देवराज परमार, इमरान डीलक्स, रामचरण दवारिया, लोकेन्द्र भाटी, आशिक़ मंसूरी, नासिर ख़ान, टोनी जैन, रेवाराम विश्वकर्मा, बंशी बांबे, हरि मेवाडा, रूपसिंह बालखेड़ा, मुकेश काजीखेड़ी आदि उपस्थित रहे।
14, नवंबर,2026, शनिवार मास कार्तिक शुक्ल पक्ष तिथि पंचमी रात्री 11.25 तक उसके बाद षष्ठी रहेगी।नक्षत्र पूर्वाषाढ़ रात्री 08.24 तक रहेगा। चन्द्र:- धनु का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

*मेंष:-* समय प्रगतिकारक है,बौद्धिक,भाग्य,एवं पद की दृष्टि से वृद्धि के योग है।अवरोध दूर होंगे आकस्मिक लाभ प्राप्त होगा।कौटुम्बिक से संघर्ष हो सकता है।
उपाय:फलों के रस से देवी का अभिषेक करे
**वृष:-* आज समय प्रतिकूल है।आर्थिक परेशानी झेलना होंगी।आकस्मिक नुकसान बन सकता है।अध्ययन व सन्तन को लेकर चिंता रहेगी।वायु विकार हो सकता है।
उपाय:देवी मंदिर में केसरिया भात का नैवेद्य अर्पण करे

*मिथुन:-* शुभाशुभ मिश्रित परिणाम वाला दिन है।स्त्री,सन्तान का सुख सहयोग उत्तम रहेगा।स्थाई सम्पत्ति का परिवर्तन भी संभव है।कृषक व्यापारी सफल होंगे।
उपाय:मां सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पण करे
**कर्क:-** आज कार्यक्षेत्र में राहत का समय है।रुके हुऐ कार्य और पैसा प्राप्त होगा।मित्रो के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य मे सिद्धि प्राप्त होगी।नेत्र पीड़ा बन सकती है।
उपाय:छोटी कन्याओं को कलम भेंट करे

*सिंह:-* सुख शांति व राहत का दिन है।पद व आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।राजकीय मामलों में भी अनुकूलता रहेगी।सन्तान पक्ष से लाभ बनेगा। मन प्रसन्न होगा।
उपाय: तील का दान करे
**कन्या:-* मान प्रतिष्ठा, यश,में कमी होंगी।धर्म से आस्था दूर होगी।पत्नी व सन्तान को पीड़ा रहेगी।परिवार में क्लेश हो सकता है।हड्डियो में रोग हो सकता है।स्वास्थ के लिये प्रतिकूल समय है।
उपाय:गंगाजल मिश्रित जल से प्रातः काल स्नान करे

**तुला:-* आज व्यवसाय विस्तार का योग है।कार्यो में यश,कीर्ति प्राप्त होगी।शासकीय कार्यो में आ रहा अवरोध दूर होगा।चोट लगने का भय हो सकता है।शुभाशुभ कार्य योजना पर काम होगा।
उपाय:पंचामृत से मां सरस्वती का अभिषेक करे
**वृश्चिक* समय अनुकूल होकर लाभप्रद है।मकान-जायदाद के निर्माण में व्यय होगा।आर्थिक व सामाजिक स्तिथि उत्तम होंगी।परिवार के वयोवृद्ध की चिंता ही सकती है।समय शुभ है।
उपाय:-मां सरस्वती को पंचमेवे का नैवेद्य अर्पण करें

*धनु:-* स्वास्थ में प्रगति,आर्थिक सुधार तथा कौटुम्बिक शांति प्राप्त होगी।पेट मे विकार हो सकता है।व्यापार उधोग की स्तिथि सुधरेगी।स्वभाव में अनुकूलता होगी।धन लाभ भी बनेगा।
उपाय:-मां सरस्वती के सामने घी का दीपक लगाएं
*मकर:-* आज दिन प्रतिकूल व असफलता देने वाला है।सामाजिक हानि हो सकती है।धन नुकसान की पुरी सम्भवना है।धर्म से रुचि कम होंगी।स्वास्थ पर प्रतिकूल असर दिखेगा।
उपाय:-मां सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पण करें

*कुम्भ:-* स्वास्थ पर ध्यान दे।आज कोई बड़ा कार्य करने की आपकी योजना पूर्ण होंगी।ऋण से मुक्ति मिलेगी।आय के नवीन स्रोत बनेंगे।मन प्रफुल्लित होगा।देवी आराधना जरूर करे।
उपाय:-मां सरस्वती को केसर से अभिषेक कराएं
**मीन:-* आज समय कुछ कमजोर है।तथापि सुख-शांति,अर्थ-व्यापार एवं सर्विस की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आरोग्यता के लिये सूर्यदेव की आराधना करें।कार्य सिद्धि की सम्भवना प्रबल है।
उपाय:-मां सरस्वती को मोर पंख अर्पण करें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*