विधायक ने भोपाल पहुच कर श्रीमति काशीबाई जी की तेरहवीं में शामिल हो कर दी श्रद्धांजलि

आष्टा । आज मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशीबाई जी की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने भोपाल पहुच कर पूज्य माताजी श्रीमति काशीबाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल चौहान परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं एवं ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

13, नवंबर,2026, शुक्रवार मास कार्तिक शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्थी रात्री 08.44 तक उसके बाद पंचमी रहेगी।नक्षत्र मूल संध्या 05.17 तक रहेगा। चन्द्र:- धनु का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* लाभ की स्तिथि मजबूत होगा।शत्रु परास्त होंगे।नौकरी पेशा से जुड़े लोग सफल होंगे।मित्र सुख प्राप्त होगा।पर घर की चिंता बन सकती है।
  उपाय:-बरगद के वृक्ष पर कच्चा सूत्र अर्पण करें

**वृष:-*आज विशेष कार्यो में हानि होगी।सहयोग में कमी ,यात्रा में परेशानी,मेहनत अधिक, स्थानन्तरण से कष्ट व व्यय अधिक रहेंगे।धर्म मे कम आस्था होगी।
उपाय:कर्पूर मिश्रित जल भगवान शिव को अर्पण करें

*मिथुन:-* शारिरिक स्तिथि ठीक,भाई-बहनों की की विशेष उन्नति होगी।गृह सुख में वृद्धि होगी।कानूनी सफलता व अचानक धन लाभ बन सकता है।यात्रा में हानि हो सकती है।
उपाय:-काले उड़द भगवान शिव को अर्पण करें

**कर्क:-**  सेवारत कर्मचारी वर्ग को पदोउन्नति, विधा अध्ययन में सफलता,विशेष कार्य मे सफलता प्राप्त होगी।सन्तान पक्ष की तरक्की सम्भव है ।ह्रदय पीड़ा बन सकती है सावधान रहें।
उपाय:-मेहंदी देवी को अर्पण करें

*सिंह:-* बुरे कार्य से धन लाभ होगा।स्त्री पक्ष से विशेष लाभ में वृद्धि बनेगी।व्यापारिक कार्यो में उन्नति बनेगी।सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।कृषि व्यापार से लाभ होगा।
उपाय:-श्रीफल माता के मंदिर में अर्पण करें

**कन्या:-* आर्थिक घाटा, वाहन से नुकसान,चोट-चपेट या दुर्घटना की संभावना स्वास्थ की चिंता हो सकती है।राजनैतिक कार्यो में सफलता बन सकती है।
उपाय:-चंदन भगवान शिव पर अर्पण करें

**तुला:-* स्वास्थ की स्तिथि मध्यम होंगी।शत्रु पक्ष का विनाश होगा।धन लाभ,स्थानन्तरण से विशेष लाभ,सम्मान की प्राप्ति होंगी।पत्नी से कुछ अनबन हो सकती है।
उपाय:-चंद्रमा को दूध से अर्ध्य दे

**वृश्चिक* व्यापारिक जगत से लाभ होगा।कार्य मे सिद्धि प्राप्त होंगी।आर्थिक स्तिथि मजबूती बनेगी।भूमि वाहन लाभ सम्भव है।विधा स्थान में विशेष सफलता प्राप्त होंगी।राजदंड का भय ही सकता है।
उपाय:-मिश्री श्री विष्णु को अर्पण करे

*धनु:-* पारिवारिक स्तिथि सुखद होंगी।राज्य पक्ष से लाभ बनेगा।लंबी यात्रा से धन लाभ होगा।भाई पक्ष से सहयोग मिलेगा।अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
उपाय:-लाल बिंदिया छोटी कन्या को दे

*मकर:-*  लाभ के साधनों में कमी,स्त्री पक्ष से अनबन,मित्रो से विवाद बन सकता है।घर व कार्यक्षेत्र में कलह बड़ सकता है।पिता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।नेत्रों का ध्यान रखें।
उपाय:सिंदूर से भैरव की पूजन करें

*कुम्भ:-* सुखद समाचार मिलेगा।भूमि भवन के विवाद हल होंगे।तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है।विशेष कार्यो पर ध व्यय होगा।निकट सम्बन्धी का वियोग बन सकता है।
उपाय:-देवी मंदिर में लाल चुनरी अर्पण करें

**मीन:-* परिवार के लोगो की आय में बढ़ोतरी होगी।राज्य से सम्मान प्राप्ति, धार्मिक कार्यो की सम्पन्नता होंगी।राजनीति में कोई नया दायित्व मिलेगा।बहन पक्ष से लाभ होगा।
उपाय:-बेलपत्र माता दुर्गा को अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top