12 वर्ष विश्वास,विकास और जनकल्याण के…..12 साल में किये कार्यो से मोदी जी ने देश की छबि को विश्व पटल पर स्थापित की-गोपालसिंह इंजीनियर प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर विधायक इंजीनियर ने किया मैना मंडल का दौरा

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधान सेवक के रूप में 12 साल पूर्ण होने पर भाजपा ग्राम ग्राम,घर घर पहुच कर विकास कार्यो से आम जन को अवगत कराने में जुटी हुई है । 12 साल के कार्यकाल में किये कार्यो से मोदी जी ने देश की छबि को विश्व पटल पर चमकाई है,12 साल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है की जो पड़ोसी मुल्क 12 साल पहले हमें आंखे दिखाता था आज वो ही पड़ोसी मुल्क मोदी की आंखों से डरता है ओर ये नजारा वो ऑपरेशन सिंदूर के समय देख चुका है,की अब भारत, वो पहले वाला भारत नही है,आज का नया भारत मोदी का भारत है जो घर मे घुस कर मारता है ।

Oplus_16908288

उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 12 साल विश्वास,विकास और जनकल्याण के को लेकर भाजपा द्वारा मंडलो के दौरे के दौरान मैना मंडल के ग्राम डाबरी, भमूरा, खड़ी हाट,चामसी, बैजनाथ, खामखेड़ा बैजनाथ, मैना, पटारिया गोयल, लौरास खुर्द, गोदी,लौरास कलाँ, हीरापुर,बगड़ावदा,सेवदा में चौपाल लगा कर ग्रामीण बंधुओ को संबोधित करते हुए कहे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए बिना रुके,बिना थके,बिना कोई छुट्टी लिये चरैवेति चरैवेति के मूल मंत्र को लेकर लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है ।

मोदी जी का सपना है 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है,विकसित भारत की तरह ही हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का भी सपना है की मप्र को भी विकसित मप्र बनाये ओर हम सभी मिल कर यही प्रयास ओर कार्य कर रहे है । इन 12 वर्षो की विकास,विश्वास और जनकल्याण के किये कार्यो उपलब्धियों को बताने भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशों के पालन में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के मंडलो का जो दौरा शुरू किया उसके तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मैना मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य के साथ मैना मंडल का दौरा ग्राम डाबरी, भमूरा, खड़ी हाट,चामसी, बैजनाथ,

खामखेड़ा बैजनाथ, मैना, पटारिया गोयल, लौरास खुर्द, गोदी, लौरास कलाँ, हीरापुर, बगड़ावदा, सेवदा पहुचे ओर ग्रामो में ग्रामीणों से भेंट कर चौपाल लगा कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संवाद किया और बताया की देश के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को एक ही पद पर रहते हुए जनता की सेवा करते 12 साल पूर्ण हो गये है,उसी के तहत पार्टी के निर्देश पर हम सभी मंडलो के ग्राम ग्राम के दौरे कर 12 साल की उपलब्धियों को,विकास को बताने,जनता से मिलने,उनसे संवाद करने उनके द्वार तक जा रहे है । 12 साल में प्रधानमंत्री जी ने देश का नाम विश्व मे ऊंचा किया है वही देश मे विकास का इतिहास लिखा है ।

मप्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिये तेजी से कार्य हो रहे है । लाडली बहनाओ को मान सम्मान मिल रहा है,हर माह उनके खाते में अभी 15 सो आ रहे है जो बढ़ कर 3 हजार तक होंगे । दौरे के दौरान ग्राम चामसी में अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। लोरास में विधायक निधि से विद्यालय में विद्यार्थियों,युवाओ के लिये स्थापित किये गये स्थाई मल्टी जिम का शुभारम्भ किया। ग्राम खामखेड़ा बैजनाथ में डॉ मांगीलाल आर्य के निवास पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की।स्मरण रहे भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद पर कार्य करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास,

विकास एवं लोक कल्याण के पूर्ण होने पर 10 जून से पार्टी के निर्देशानुसार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर चलो ग्राम की ओर, के तहत ग्राम ग्राम पहुच रहे है । 13 जून को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मैना मंडल के ग्रामो का दौरा करते हुए देर रात्रि में ग्राम सेवदा पहुचे । दौरे के दौरान सभी ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों,बूथ अध्यक्षो,कार्यकर्ताओ,वरिष्ठजनों से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने घर घर पहुच चौपाल लगा कर भेंट कर उनसे संवाद किया । इस अवसर पर ग्रामीणजनों के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया एवं ग्रामीण जनों की समस्याओं को भी सुना ओर उनके हल करने का आश्वासन दिया ।

प्रत्येक ग्राम में पार्टी के व ग्राम के वरिष्ठ जनों के निवास पर पहुच कर उनका स्वागत सम्मान कर उनका अभिनन्दन किया । दौरे के दौरान पार्टी के निर्देशों के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्रामो में एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण भी किया । मंदिरों में पहुच कर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के साथ पूर्व मंडी अध्यक्ष धरमसिंह आर्य,मनोहर पटेल,यशवन्तसिंह बारोड,मैना मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य, मैना मंडल प्रभारी राजेश राजपूत,विष्णु परमार,शंकरलाल बालोदिया,रामचंदर परमार,भगवानसिंह पटेल, रोहित महाँकाल,बंटी मेवाडा,घनश्याम मालवीय,पटारिया गोयल सरपंच राजेन्द्र पटेल,अर्जुन सिंह ठाकुर करमनखेड़ी, जगदीश चौहान डाबरी,बाबूलाल वर्मा, सहित सभी ग्रामो के सरपंच, बूथ अध्यक्ष,बूथ समिति के सदस्य,कार्यकर्ता,ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top