नवागत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 24 शिकायतकर्ताओं से किया सीधा संवाद, सभी की सुनी समस्याएं, कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए गए

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई: नवागत पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश। आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया। जनसुनवाई की मुख्य विशेषताएं:- सीधा संवाद:- जनसुनवाई के क्रम में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने

एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना ।शिकायतों का विवरण:- आज की जनसुनवाई में कुल 24 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। त्वरित कार्यवाही :- जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकता से कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।जन सुनवाई के अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा भी उपस्थित रही ।

*मेंष:-*  आज भागीदारी एवं कारोबार के प्रति अनुकलता रहेंगी,जिससे उत्साह उमंग की लहर जागेगी।पुराने कार्य पूर्ण होंगे।न्यायिक उलझने सुलझेंगी।आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
उपाय:- पीली सरसो शिवा जी पर अर्पण करें

**वृष:-* आज वाक्य चातुर्य गुणों से आप कार्य कर परिस्तिथियां अपने अनुकूल करेंगे।भाग्योदय का समय है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:-तीर्थ जल से स्नान करे

*मिथुन:-* आज धार्मिक पर्यटन आदि के योग है।गौरवपूर्ण दिन रहेगा।यश की प्राप्ति होंगी।इच्छिद कामनाएं पूरी होंगी।अभिमान से बचे,नुकसान हो सकता है।
उपाय:- तीर्थ जल से स्नान करें

**कर्क:-**   आज कर्ज,क्लेश,रोग से कुछ परेशान हों सकते है।वाणी में तेजपन शत्रु बना सकते है।बड़े खर्च से मन चिंतित रहेगा।मित्र सहयोग बन सकता है।
उपाय:- मिश्री मंदिर मे अर्पण करे

*सिंह:-* आज तंत्र, मंत्र विधा में रुचि बढ़ेगी।अनायास लाभ की प्राप्ति होगी।शारीरिक रोगों में सुधार सम्भव है।हड्डी जोड़ो का दर्द तकलीफ दे सकता है।स्पष्टवादिता से अनुकलता रहेगी।
उपाय:-महिलाओ को मिष्ठान खिलाये

**कन्या:-* आज कर्मठता,लगनशीलता से समय आपके पक्ष में होगा।जीवनसाथी का सुख उत्तम रहेगा।विध्न बाधाओं पर विजय प्राप्त करेंगे।पारिवारिक समस्या दूर होगी।
उपाय:-लाल वस्त्र जलाशय मे प्रवाहित करे

**तुला:-* आज समस्त कार्यो में सामान्यतया अच्छे योग बनना प्रारम्भ होंगे।आत्मबल में वृद्धि जबाबदारी बढ़ेगी।मानसिक थकान कम होगी।कार्य मे गतिशीलता बढ़ेगी।
उपाय:-केसरिया ध्वजा घर पर लगाये

*वृश्चिक:-* आज व्यापार,व्यवसाय,घर गृहस्थी में विपरीतता का वातावरण भय उत्पन्न करेगा।अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है।स्वतंत्र कार्य की रूपरेखा बनेगी।
उपाय:- गेंहू मंदिर मे दान करे

*धनु:-* आज समय लाभदायक है,प्रगति के अवसर मिलेंगे।आर्थिक क्षेत्र में राहत मिलेगी।भाग्य,धर्म,अर्थ व स्त्री से सुख अनुभव करेंगे।किसान श्रमिक व विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय:- बिंदिया देवी मंदिर मे अर्पण करे

*मकर:-* आज कार्य स्थल व स्वरूप में वृद्धि संभव है।कार्यक्षेत्र में अच्छे सहयोगी मिलेंगे।व्यापारी,अधिकारी को सफलता संभव है।कारोबार में अड़चन दूर होगी।
उपाय:- मसूर वृषभ को खिलाये

*कुम्भ:-* आज परिवार में सुख शांति और शुभ कार्य होने के योग है।वाहन, मकान,जमीन,जायदाद विस्तार में व्यय होगा।किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से प्रगति अवसर मिलेंगे।
उपाय:- संत सेवा करे

**मीन:-*  आज अशांति,तनाव,तंगाई व शरीर पीड़ा हो सकती है।अपने ही लोगो से धोखा होगा।चोट लगने का भय है।व्यापारी,नेता,अधिकारी को संकट रहेगा।
उपाय:-सत्यनारायण कथा करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top