सेन समाज के राष्ट्रीय संत सैनाचार्य श्री श्री 1008 अचलानंद जी गिरी महाराज (मध्यप्रदेश राजकीय अतिथि, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) के भोपाल प्रवास के दौरान आष्टा प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय युवा सेन समाज जिला सीहोर के जिलाध्यक्ष शुभम सेन के नेतृत्व में सैनाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी अचलानंद जी गिरी महाराज का स्वागत सेन चौराहा आष्टा पर किया गया साथ ही सीहोर रेस्ट हाउस में भी प्रदेश अध्यक्ष माननीय विजय कुमार भाटिया जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया और

गुरुदेव के आशीर्वचनों को सुना व आशीर्वाद लिया व उपस्थित सभी समाज जनों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही अखिल भारतीय युवा सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष माननीय विजय कुमार भाटिया जी का भी स्वागत किया, साथ ही सीहोर रेस्ट हाउस में भी सैनाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी समाज जनों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है और युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए नशा मुक्त समाज सशक्त व समृद्ध समाज बनाना है।

*मेंष:-* आज अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।बहुत सी योजनाएं सफल होगी।शारीरिक सुख रहेगा।भ्रमण के योग बनेंगे।आंखों देखी बातों पर ही विश्वास करें किसी पर अतिआत्मविश्वास न करे।
उपाय:-चंदन मिश्रित जल भगवान विष्णु को अर्पण करें
**वृष:-* आज पारिवारिक तथा
व्यावसायिक जीवन कष्टप्रद हो सकता है।दोपहर बाद सच्चे मित्रो का अभाव एवं कार्यावरोध दूर होंगा।आर्थिक चिंताएं कम होगी।मानसिक स्तर पर शांति बनेगी।कार्य मनोनुकूल हो सकते है।
उपाय:-काले तिल पीपल के वृक्ष पर अर्पण करें

*मिथुन:-* आज आय व्यय से रहेगी।सुखों में वृद्धि होगी।रुका हुआ धनागमन होगा।व्यर्थ के विवाद से सुरक्षित रहे।जरूरत से ज्यादा न सोचें ओर अपना कार्य करे।दोपहर बाद आपके अनुसन्धान के फलस्वरूप समाज को कुछ नूतन मार्गदर्शन प्राप्त होगा।मुँह में तकलीफ बन सकती है।
उपाय:-चांदी का तार भगवान शिव को अर्पण करें
**कर्क:-** आज पारिवारिक दायित्व का निर्वाह सहजता से होगा।पूर्वार्जित, संचित सम्पत्ति से लाभ होगा।दूसरे की आड़ में आपके कार्य सिद्ध होंगे।जिम्मेदारी में बढ़ोतरी होगी।मायावी वर्तालाव से सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय:-घी का दीपक बरगद के वृक्ष के सामने लगाएं

*सिंह:-* आज प्रारब्धगत कर्मयोग से सफल व्यापार के मार्ग पर प्रशस्त होंगे।दोपहर उपरांत आपको शेयर बाजार,वायदा बाजार में नुकसान हो सकता है।बच्चों का भाग्योदय सम्भव है।दायित्वपूर्ती में कमी हो सकती है।
उपाय:-घर में पांच पीपल के पत्तों का तोरण बांधे
**कन्या:-* आज जनविश्वास आपके प्रति रहेगा।संतुलित पारिवारिक जीवन की दिशा में सार्थक निर्णय होगा।व्यस्तता रचनात्मक कार्यो में होगी।पुराने वादों को पूर्ण करोगे।श्वासरोग से पीड़ित हो सकते है।
उपाय:-किन्नर को भोजन कराएं

**तुला:-* आज जन्मभूमि से दूर जाकर धनार्जन का सहयोग बनेगा।भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।एकांतवास भी बन सकता है।सामाजिक मान मिलेगा।अधिकारियों को उत्कृष्ट पुरस्कार मिलने की सम्भवना है।
उपाय:-पीले वस्त्र में गुड बांधकर देव मंदिर में अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज आप आत्मनिर्भरता से आगे बढ़ेंगे।पर पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे उसके बाद सामाजिक पक्ष देखेंगे।सरकारी अधिकारियों के सम्पर्क में रहकर आज आप उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे।विपरीत योनि के प्रति आकर्षण बन सकता है।
उपाय:-माता लक्ष्मी को खीर अर्पण करें

*धनु:-* आज मनोनुकूल वातवरण बनाने में आप सफल रहेंगे।विन्रमता,सौम्यता,एवं तेजस्विता से अपने कार्य मे अनुकूल स्तर प्राप्त करेंगे।शंकालु स्वभाव व विश्वास की कमी से कुछ परेशानी में पड़ सकते है।ससुराल पक्ष से सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय:-श्री गायत्री चालीसा का पाठ करें
*मकर:-* आज अधम कृत्य से मान हानि हो सकती है।निकटस्थ व्यक्तियों की रुष्टता मानसिक तनाव दे सकती है।
दोपहर बाद पवित्रस्थलों की यात्रा का अवसर बन सकता है।दुसरो की सम्पत्ति व भूमि का उपयोग कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
उपाय:-गुरु मंत्र का जाप करें

*कुम्भ:-* आज आप अलंकारयुक्त वाणी से जनप्रियता अर्जित करेंगे।राजकार्यो में सफलता मिलेगी।दिन के मध्यान उपरांत आत्मीय निकटस्थ जनों के प्रति किंचित असहिष्णु व्यवहार आपका हो सकता है।रुग्णता बन सकती है। कमर स्थान पर दर्द हो सकता है।
उपाय:-श्री गरुड़ जी को लाल पुष्प अर्पण करें
**मीन:-* आज आप नीतिगत तत्वों के विवेचक बनेंगे।बहुत से उलझे हुऐ विषयो को हल कर पारिवारिक व सामाजिक ख्याति प्राप्त करेंगे।सत्ताधीशों के प्रिय एवं विश्वस्त बनेंगे। सन्तान पक्ष से आनंद प्राप्त होगा।आलस्य से बचे यह आपकी आकांक्षा पूर्ति में बाधक बन सकता है।भाग्य की अपेक्षा कर्म को महत्त्व देंगे।
उपाय:-श्री गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*