थाना आष्टा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 31 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आष्टा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से डोडाचूरा विक्रय करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने की कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी श्री रमन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई- दिनांक 11 नवंबर 2026 को थाना आष्टा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आष्टा क्षेत्र के नए बायपास पर एक व्यक्ति अवैध रूप से डोडाचूरा विक्रय करने के लिए बैठा हुआ है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गठित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण- इमरान खान पिता आलम खान उम्र 37 साल निवासी किला आष्टा, थाना आष्टा, जिला सीहोर। वैधानिक कार्रवाई- आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आष्टा श्री रमन ठाकुर, उनि अनिल डोडियार आरक्षक संजय शर्मा, महेंद्र, हरिओम की भूमिका रही।

11 नवंबर 2026 बुधवार मास कार्तिक शुक्ल पक्ष तिथि द्वितीया दोपहर 03.14 तक उसके बाद तृतीया रहेगी। नक्षत्र अनुराधा सुबहा 11.38 तक रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

*मेंष:-* संघर्ष का समय है।भय-संशय,तनाव से मन मे उच्चाटन होगा।पर धन,सम्पत्ति में वृद्धि होगी।सन्तान के लिये अनुकूलता है,पत्नी का स्वास्थ कमजोर हो सकता है।
उपाय:-श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करें

**वृष:-* मकान जायदाद में व्यय होगा।कानूनी समस्या से परेशानी बढ़ेगी।आत्मसम्मान में कमी होगी।नसों में रोग बन सकता है।परिवार के लोगो से मनमुटाव हो सकता है।
  उपाय:-पीपल के वृक्ष पर कच्चा सूत अर्पण करें

*मिथुन:-* आपके लिये समय मजबूर है।व्ययभार कम होगा।तंगाई से मुक्ति मिलेगी।कला क्षेत्र में सफलता मिलेगी।वाणी से लाभ होगा।अधिकारी वर्ग के लिए सफलता का उत्तम समय है।
उपाय:नंदीगण की पूजा पंचामृत से करे

**कर्क:-** आज आपके ग्रहयोग सही दिशा में है।प्रगति के पूर्ण अवसर बनेंगे आप उसको हाथ से न जाने दे।पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान अनुकूल रहेगा।घर मे आयोजन होने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय:-भगवान सूर्य को जल में तिल मिलाकर अर्ध्य दें

*सिंह:-* बिजली से आपको शरीर पीड़ा बन सकती है। सम्भाल के कार्य करे।स्वर्ण व चांदी की धातु से हानि होगी। घर मे कुछ नुकसान बन सकता है।बीमा कार्य करने बाले लाभ प्राप्त करेंगे।
उपाय:-शिव मंदिर में सफेद चंदन से त्रिशूल बनाएं

**कन्या:-* नवीन वस्त्र,सौंदर्य वस्तु की खरीदी के योग है।घर मे धार्मिक आयोजन सम्पन्न होगा। इंटीरियर डेकोरेशन कार्य,फ़ैशन डिजाइन कार्य मे लगे लोगो की आय में बढ़ोतरी होंगी।मामा पक्ष की चिंता से मन दुखित रहेगा।
उपाय:-तांबे का सर्प बनाकर शिव मंदिर में दान करें

**तुला:-* आज काम काज के विस्तार का समय है।बिना डरे कार्यक्षेत्र में विस्तार की प्रक्रिया पूर्ण करे सफलता प्राप्त होगी।पशुओं की सेवा का अवसर बनेगा जो लाभकारी होगा।उच्च पद प्राप्त की सम्भवना है।
उपाय:-राम मंदिर में लाल ध्वजा अर्पण करें

**वृश्चिक*  आज आपका सहयोग का दिन है मित्र,व परिवार के लोगों को आप हेल्प करेंगे।पौधे,बाग बगीचे के कार्यो में समय देंगे।पेट में जलन रह सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय:-गुड गौ माता को खिलाएं

*धनु:-* मन मे बैचेनी व व्याकुलता रहेगी। बिना किसी कारण के चिंता करेंगे और निर्णय शक्ति दुर्बल रहेगी। विशेषकर प्रफेशनल विषयों में फिलहाल जहां तक संभव हो वहां तक महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें। घर में मन नहीं लगेगा।  गिरने-चोट लगने का योग बन रहा है।
उपाय:-श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें

*मकर:-*  मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। अचानक धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
उपाय:-माता दुर्गा के मंदिर में सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं

*कुम्भ:-* आज सकारात्मक सोच के साथ दिन प्रारम्भ होगा।भवन सम्पत्ति वृद्धि के योग बन रहे है।पुराना धन वापस प्राप्त होगा।अपनी चतुराई बाली बातों से अपना कार्य सिद्ध करोगे।वायदे बाजार में ट्रेड न करे।
उपाय:-भगवान राम को लाल पुष्प अर्पण करें

**मीन:-* पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार-विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
उपाय:-शमी वृक्ष की पूजा करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top